बक्सर: खेत-खेत पहुंच रही कृषि विभाग की टीम, केसठ में डिजिटल क्रॉप सर्वे शुरू; किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
कुलमनपुर में डिजिटल सर्वे करते अधिकारी व अन्य| Prabhat Khabar Network
केसठ प्रखंड में कृषि विभाग द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य शुरू किया गया है. इससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा.
Buxar News: जिले के केसठ प्रखंड में कृषि विभाग के निर्देश पर डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य शुरू हो गया है. प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवम वर्मा के नेतृत्व में कृषि विभाग की टीम खेतों में पहुंचकर फसलों से जुड़ी जानकारी डिजिटल माध्यम से दर्ज कर रही है. सर्वे के दौरान फसल की तस्वीर, फसल का प्रकार और अन्य जरूरी विवरण जुटाये जा रहे हैं.
आपके शहर में
खेतों का तैयार होगा डिजिटल रिकॉर्ड
डिजिटल क्रॉप सर्वे के माध्यम से खेत और फसल से संबंधित सटीक एवं पारदर्शी डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा. इससे कृषि विभाग को क्षेत्र में बोयी गयी फसलों और खेती की स्थिति की अद्यतन जानकारी उपलब्ध हो सकेगी. सर्वे का कार्य प्रखंड के विभिन्न गांवों में चल रहा है.
आपदा में फसल क्षति का आकलन आसान
अद्यतन डिजिटल आंकड़े उपलब्ध होने से कृषि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी. फसल उत्पादन का सही आकलन करने के साथ आपदा की स्थिति में फसल क्षति का आकलन भी आसानी से किया जा सकेगा. इसके अलावा किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी.
किसानों से सहयोग की अपील
डिजिटल क्रॉप सर्वे से कृषि योजना तैयार करने, बीज और उर्वरक की जरूरत का आकलन करने तथा किसानों के लिए लक्षित कृषि सेवाओं को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने किसानों से अपील की है कि सर्वे के दौरान खेतों पर पहुंचने वाले कृषि विभाग के कर्मियों और सर्वेक्षण दल को जरूरी जानकारी उपलब्ध कराते हुए सहयोग करें.
उन्होंने कहा कि किसानों के सहयोग से डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जा सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
