मां काली मंदिर के स्थापना दिवस पर 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू, जयघोष से भक्तिमय हुआ दसियांव
दसियांव की मां काली मंदिर की तस्वीर| Prabhat Khabar Network
केसठ के दसियांव गांव स्थित मां काली मंदिर के स्थापना दिवस पर 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू हुआ. मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल है, शुक्रवार को समापन होगा.
Buxar News: जिले के केसठ प्रखंड के दसियांव गांव स्थित मां काली मंदिर परिसर में गुरुवार को स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन के साथ हुई. ग्रामीणों के तत्वावधान में आयोजित यह हरिकीर्तन शुक्रवार तक चलेगा. शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ. इस दौरान मां काली के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा.
आपके शहर में
जयघोष से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की. अखंड हरिकीर्तन के दौरान जयघोष और मंत्रोच्चारण से मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा. कीर्तन में दसियांव निवासी विपुल व्यास के नेतृत्व में विभिन्न कीर्तन मंडलियां भाग ले रही हैं.
हवन-पूजन के साथ होगा समापन
ग्रामीणों ने बताया कि मां काली मंदिर का स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष श्रावण शुक्ल नवमी को मनाया जाता है. दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह का समापन शुक्रवार को हवन-पूजन, आरती और प्रसाद वितरण के साथ होगा. समारोह को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में उत्साह है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
