बक्सर में भरत तिवारी एनकाउंटर केस के आरोपी SDPO की नई पोस्टिंग पर AAP जिलाध्यक्ष ने उठाए सवाल, सरकार से किए तीखे सवाल

Updated:
विज्ञापन
transfer

आप जिलाध्यक्ष रमेश वर्मा की तस्वीर

Buxar Political Controversy : बक्सर में भोजपुर भरत तिवारी एनकाउंटर केस से जुड़े आरोपी SDPO को नई पोस्टिंग मिलने पर सियासी विवाद तेज हो गया है. आम आदमी पार्टी ने सरकार पर सवाल उठाते हुए फैसले को गलत बताया है. मामले को लेकर निष्पक्ष जांच और पुनर्विचार की मांग की जा रही है, जिससे बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है.

विज्ञापन

बक्सर से मनीष मिश्रा की रिपोर्ट
Buxar Political Controversy : बक्सर में एक बार फिर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. भोजपुर जिले के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में आरोपी बनाए गए तत्कालीन एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को पटना में मद्यनिषेध विभाग में डीएसपी के पद पर नई तैनाती दिए जाने के बाद विपक्ष ने सरकार पर सवालों की बौछार कर दी है. इस फैसले को लेकर खासकर आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध जताया है.

आप जिलाध्यक्ष रमेश वर्मा का सीधा हमला

AAP Political Party : आम आदमी पार्टी के बक्सर जिलाध्यक्ष रमेश वर्मा ने इस नियुक्ति पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार की नीयत पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार कानून के राज और निष्पक्ष जांच की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ गंभीर आरोपों में घिरे अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया जा रहा है.

रमेश वर्मा का कहना है कि यह फैसला आम लोगों के बीच गलत संदेश देता है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आरोपित अधिकारियों को सजा देने के बजाय उन्हें “मलाईदार पोस्टिंग” देकर पुरस्कृत कर रही है, जो न्याय व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है.

Buxar News : FIR के बाद भी मिली अहम जिम्मेदारी

उन्होंने आगे कहा कि भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद संबंधित अधिकारी को पहले फील्ड ड्यूटी से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया था. इसके बावजूद अब उन्हें पटना जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर मद्यनिषेध विभाग में डीएसपी के पद पर तैनात कर दिया गया है. उनका कहना है कि जब किसी मामले में जांच जारी हो और अधिकारी पर आरोप लगे हों, तब इस तरह की पोस्टिंग देना जांच प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा करता है. इससे लोगों का भरोसा भी कमजोर पड़ सकता है.

Political Controversy :सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग

आम आदमी पार्टी ने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है. पार्टी का कहना है कि मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. रमेश वर्मा ने कहा कि अगर सरकार सच में कानून के राज को मजबूत करना चाहती है, तो उसे ऐसे फैसलों से बचना चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि जब तक मामले की पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक आरोपी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देना उचित नहीं है.

इस नियुक्ति के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. अब देखना यह होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है और क्या इस फैसले में कोई बदलाव होता है या नहीं.

Also Read : आरा में कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजा पर फायरिंग, चाचा की मौत, भतीजा गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन