जातिगत आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट में बदलाव की मांग, 30 सितंबर को बक्सर में निकलेगी न्याय पदयात्रा

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Buxar News : बक्सर में 30 सितंबर को जातिगत आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट में बदलाव की मांग को लेकर एक विशाल न्याय पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है. इस पदयात्रा की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय परशुराम परिषद की बैठक हुई, जिसमें इसे सफल बनाने के लिए सात संकल्प लिए गए.

विज्ञापन

Buxar News : जातिगत आरक्षण एवं एससी-एसटी एक्ट को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप अद्यतन करने और राष्ट्रीय सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर 30 सितंबर को बक्सर में विशाल न्याय पदयात्रा निकाली जाएगी. पदयात्रा सुबह 11 बजे ज्योति चौक से शुरू होकर कलेक्ट्रिएट तक जाएगी.

विज्ञापन

शिवशक्ति धर्मशाला में हुई निर्णायक बैठक

पदयात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को राष्ट्रीय परशुराम परिषद की बक्सर जिला इकाई की निर्णायक बैठक पीपी रोड स्थित शिवशक्ति धर्मशाला में हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने की. संचालन जिला महामंत्री राहुल राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अभिषेक मिश्रा ने किया. बैठक में प्रदेश महामंत्री नंदकुमार तिवारी और प्रदेश प्रवक्ता मल्लिकार्जुन राय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

पदयात्रा को सफल बनाने के लिए लिये सात संकल्प

बैठक में न्याय पदयात्रा को सफल बनाने के लिए सात संकल्प लिये गये. तय किया गया कि प्रत्येक पदाधिकारी कम से कम पांच लोगों और नेतृत्वकारी पदाधिकारी 20 लोगों को अपने साथ लाएंगे. सभी पदाधिकारी प्रतिदिन दो घंटे जनसंपर्क करेंगे. इसके साथ ही 101 रुपये सदस्यता शुल्क देने और सोशल मीडिया तथा व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से आंदोलन का प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया.

Also Read : सासाराम का फुटबॉल खिलाड़ी बना भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, गौरव कुमार का हुआ सम्मान

तिरंगा और मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर पहुंचेंगे सहभागी

बैठक में तय किया गया कि न्याय पदयात्रा में शामिल होने वाले सभी सहभागी तिरंगा और मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर पहुंचेंगे. आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और जनसंपर्क अभियान तेज करने की अपील की गयी.

Also Read : पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की 112वीं जयंती कल, मंगलम वाटिका में होगा समारोह

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में आंदोलन प्रभारी राहुल पांडेय, मुकुंद सनातन, सत्यदेव पाण्डेय समेत राष्ट्रीय परशुराम परिषद के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. पदाधिकारियों ने 30 सितंबर को प्रस्तावित न्याय पदयात्रा की तैयारियों और जनसंपर्क अभियान को लेकर भी चर्चा की.

Also Read : रोहतास: नोखा के मुक्तिधाम परिसर में चला स्वच्छता अभियान, पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन