बक्सर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 15 हजार के इनामी टॉप-10 अपराधी कर्नाटक से गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
buxar news

गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस

Buxar News: बक्सर पुलिस ने टॉप-10 सूची में शामिल 15 हजार के इनामी दो अपराधियों विकास कुमार उर्फ विकास यादव और मुलायम यादव को कर्नाटक के कलबुर्गी से गिरफ्तार किया है. दोनों 2019 के हत्या मामले में लंबे समय से फरार थे.

विज्ञापन

Buxar News(मनीष मिश्रा): बक्सर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी विकास कुमार उर्फ विकास यादव और मुलायम यादव को पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया है. दोनों इटाढ़ी थाना क्षेत्र के पसहरा गांव निवासी स्वर्गीय फूलन यादव के पुत्र बताए जाते हैं.

लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे अपराधी

गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि दोनों अपराधियों के खिलाफ मुफस्सिल थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं. साल 2019 में दर्ज हत्या के एक मामले में दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे. न्यायालय द्वारा इनके विरुद्ध वारंट भी जारी किया गया था, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे.

स्पेशल टीम की गिरफ्तारी

एसपी ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए सदर एसडीपीओ गौरव पांडे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी. टीम तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी.

गुप्त सूचना के आधार पर 18 मई को पुलिस टीम ने कर्नाटक के कलबुर्गी जिला अंतर्गत रिंग रोड थाना शाहाबाद क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: सब्जी कारोबारी का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन