Buxar News: जदयू ने अजीत कुमार तिवारी को बनाया केसठ प्रखंड अध्यक्ष

Buxar News: युवा चेहरे को जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी
Buxar News: (अजीत कुमार तिवारी) जनता दल यूनाइटेड के केसठ प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार तिवारी उर्फ मोनू तिवारी को मनोनीत किया गया है. जिसे क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवा चेहरे को प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने से प्रखंड के युवाओं को नई ऊर्जा मिलेगी.
वही पार्टी का जनाधार मजबूत होगा. घर घर जाकर जदयू के उद्देश्यों एवं कार्यों को जनता के बीच जानकारी दी जाएगी.उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्टी के विकास एवं विस्तार को लेकर योजनाएं बनाई जाएगी.अजीत कुमार तिवारी को जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने के बाद जदयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है.
विदित हो कि विगत दिनों जदयू प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव के दौरान विवाद हो गया था.जिसके कारण प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव स्थगित कर दिया गया था. पार्टी ने अजीत कुमार तिवारी को जदयू का प्रखंड अध्यक्ष बनाकर विवाद पर विराम लगा दिया है.
Also Read : Hajipur News : खेत से लौट रहे किसान को बाइक ने रौंदा, मौके पर मचा हड़कंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










