बक्सर में तेज आंधी-पानी से ट्रांसफार्मर फटा, बिजली-पानी ठप, लोग परेशान

Updated:
विज्ञापन
transfer mar

Buxar News: बक्सर में शुक्रवार की सुबह तेज आंधी-पानी के दौरान ट्रांसफार्मर फट गया, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. बिजली ठप होने से पेयजल संकट गहरा गया है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन

Buxar News:(मृत्युंजय सिंह) बक्सर में शुक्रवार की अहले सुबह आए तेज आंधी-पानी ने मुसाफिरगंज मोहल्ले की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया. लक्ष्मण जी वाले क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर अचानक जोरदार आवाज के साथ फट गया, जिससे उसमें भरा तेल भी बाहर बह गया. धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए और तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए. घटना के बाद पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई.

इलाके में सुबह से बिजली गुल, जनजीवन प्रभावित

ट्रांसफार्मर फटने के बाद मुसाफिरगंज और आसपास के इलाकों में सुबह से ही बिजली आपूर्ति ठप है. बिजली विभाग को घटना की सूचना दे दी गई है, लेकिन अधिकारियों के अनुसार ट्रांसफार्मर को भारी नुकसान पहुंचा है. विभाग का कहना है कि मरम्मत और बदलने की प्रक्रिया में समय लग सकता है, ऐसे में दोपहर तक या देर शाम तक बिजली बहाल होने की संभावना अनिश्चित बनी हुई है.

पेयजल संकट ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

बिजली गुल होने का सबसे बड़ा असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ा है। इलाके में अधिकांश घरों में पानी की सप्लाई समर्सिबल पंप और मोटर के माध्यम से होती है, जो बिजली पर निर्भर हैं. बिजली न रहने के कारण पानी की गंभीर किल्लत उत्पन्न हो गई है। लोगों को पीने और घरेलू कार्यों के लिए आसपास के चापाकलों और अन्य स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है. महिलाओं और बच्चों को पानी के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ गई है.

छात्रों और आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित

बिजली संकट का असर छात्रों और स्कूली बच्चों पर भी साफ देखा जा रहा है. पढ़ाई, परीक्षा की तैयारी और दैनिक दिनचर्या बाधित हो गई है, जिससे अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से स्थिति और भी कठिन हो गई है.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने की जल्द मरम्मत की मांग

वार्ड संख्या 13 की वार्ड पार्षद आशा तिवारी के प्रतिनिधि जय तिवारी ने बिजली विभाग से ट्रांसफार्मर की मरम्मत और जल्द से जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए.

बिजली विभाग का बयान

बिजली विभाग के जेई ने बताया कि ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल चुका है। नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और विभागीय टीम लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने उम्मीद जताई है कि देर शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. साथ ही लोगों से धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है. आंधी-पानी के कारण हुई इस तकनीकी खराबी ने मुसाफिरगंज क्षेत्र के लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित कर दी है. बिजली और पानी संकट के चलते स्थानीय लोग मुश्किल समय का सामना कर रहे हैं, जबकि विभागीय स्तर पर बहाली का कार्य जारी है.

Also Read:ऑनलाइन इंटरव्यू के नाम पर आधार और मोबाइल नंबर बदल रहे जालसाज, एआई बायोमेट्रिक स्कैम से लोगों की पहचान पर खतरा

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन