Buxar News: रोहिणी नक्षत्र शुरू, नहरों में पानी नहीं, धान की खेती पर संकट

Updated:
विज्ञापन
buxar news

रोहिणी नक्षत्र कल से शुरू, नहरें सूखीं

Buxar News: रोहिणी नक्षत्र शुरू होने से पहले चौसा क्षेत्र में नहरों और जलस्रोतों के सूख जाने से किसान संकट में हैं. धान की नर्सरी प्रभावित होने की आशंका के बीच पशु-पक्षियों के लिए भी पानी का संकट गहरा गया है.

विज्ञापन

Buxar News(विनोद कुमार सिंह): धान की नर्सरी डालने का समय सिर पर है. कल 25 मई से रोहिणी नक्षत्र शुरू हो जाएगा, मगर सोन नहर और चौसा गंगा पम्प कैनाल में अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है. ज्येष्ठ की भीषण गर्मी में क्षेत्र के सभी आहर, तालाब और नाले पूरी तरह सूख चुके हैं. सिवानों में कहीं पानी नहीं दिख रहा. पानी के अभाव में पशु-पक्षी तपती धूप में बेहाल हैं. सबसे ज्यादा परेशानी हिरणों को हो रही है, जो प्यास बुझाने के लिए बस्तियों की ओर आने लगे हैं. ग्रामीणों के अनुसार खेतों में दरारें पड़ गई हैं.

धान की नर्सरी को लेकर किसान चिंतित

किसान धान का बिचड़ा डालने को लेकर परेशान हैं. उनका कहना है कि एक सप्ताह के भीतर नर्सरी डालनी है, लेकिन सोन नहर का पानी चौसा सीवीसी कैनाल में नहीं पहुंचने से सिंचाई ठप है. रामपुर, डिहरी, पलियां, जलीलपुर, सिकरौल, सरेंजा, चुन्नी, पवनी व चौसा पंचायत के दर्जनों गांवों के सैकड़ों किसान प्रभावित हैं.

जलस्रोत सूखे, पशुओं के सामने भी संकट

किसानों ने चेताया कि यदि जल्द पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की खेती पिछड़ जाएगी और फसल चक्र बिगड़ जाएगा. उधर, जलस्रोत सूखने से पशुओं के लिए चारे और पानी का संकट गहरा गया है. ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग से तुरंत नहरों में पानी छोड़ने और पम्प कैनाल चालू करने की मांग की है. फिलहाल किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं और प्रशासन से राहत की उम्मीद कर रहे हैं.

Also Read औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन