बक्सर में महिला का मंगलसूत्र छीनकर फरार हुआ बदमाश, बाइक जब्त कर जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
बक्सर में महिला से सोने की चेन छिनकर बाइक सवार बदमाश हुआ फरार

Buxar News : बक्सर में बाइक सवार बदमाश ने एक महिला से मंगलसूत्र छीन लिया. घटना के दौरान बदमाश गिर गया और बाइक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस जब्त बाइक और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.

विज्ञापन

Buxar News : बक्सर में पुलिसिया खौफ से बेखौफ बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर एक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया. टोटो में अपने पति के साथ बैठी महिला कुछ समझती, इससे पहले ही भागने के क्रम में कुछ दूरी पर बाइक समेत गिर पड़ा. परंतु भागने के क्रम में हड़बड़ी के कारण उसकी बाइक असंतुलित हो गई और वह गिर पड़ा. इसके बाद वह बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. यह घटना शहर स्थित वीर कुंवर सिंह गंगा ब्रिज के पास जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के देवस्थापुर निवासी नेहा कुमारी के साथ घटी. इस मामले में नेहा के आवेदन पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की पहचान में जुट गई है.

उत्तर प्रदेश की तरफ से ई-रिक्शा से लौट रही थी महिला

पीड़िता नेहा के मुताबिक, वह अपने पति अजय यादव के साथ उत्तर प्रदेश के भरौली की तरफ से ई-रिक्शा से आ रही थी. तभी पुल के इस पार गंगा ब्रिज थाना के पास पहुंची, तो पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार एक अज्ञात लड़का आया और पीछे से नेहा के गले में पहने सोने के मंगलसूत्र को छीनकर भागने लगा. भागने के क्रम में मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और बदमाश जमीन पर गिर गया. शोर सुनकर आसपास के लोग जुटते, इससे पहले ही बदमाश बाइक छोड़ पैदल ही भागने में कामयाब हो गया.

जब्त बाइक और सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश शुरू

इसके बाद लोगों ने दौड़कर बाइक को पकड़ लिया और उसे गोलंबर थाना पुलिस को सौंप दिया. इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब्त बाइक के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

Also Read : बक्सर : तालाब सौंदर्यीकरण योजना में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने DM से की जांच की मांग



विज्ञापन
Onkar Nath Mishra

लेखक के बारे में

By Onkar Nath Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन