बक्सर : छात्रों में विकसित होगी वैज्ञानिक सोच, शिक्षकों को दी गई प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग की ट्रेनिंग

Updated:
विज्ञापन
buxar news

कार्यशाला में शिक्षक को पुस्तक देते प्रशिक्षक

Buxar News : बक्सर के केसठ प्रखंड संसाधन केंद्र में आयोजित कार्यशाला में मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और विज्ञान शिक्षकों को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

Buxar News : प्रखंड संसाधन केंद्र केसठ के सभागार में गुरुवार को विद्यालय स्तर पर प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग के सफल क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड स्तरीय एकदिवसीय कार्यशाला सह समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रखंड के सभी मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया. कार्यशाला की अध्यक्षता पूर्व संकुल समन्वयक मनोज कुमार ने की.

माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट किए जा रहे संचालित

कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में संदीप आर्य एवं अजीत कुमार ने उपस्थित शिक्षकों को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग की मूल अवधारणा, इसके उद्देश्य एवं विद्यालयों में इसके प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तार से जानकारी दी. प्रशिक्षकों ने बताया कि विज्ञान विषय के शिक्षण को अधिक रोचक, व्यावहारिक एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कक्षा छह से आठ तक की पाठ्य पुस्तकों के पाठों पर आधारित माइक्रो इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट संचालित किए जा रहे हैं. इसके माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, समस्या समाधान क्षमता तथा रचनात्मक कौशल का विकास होगा.

शिक्षकों के बीच बांटे गए किताब

इस कार्यशाला के दौरान उपस्थित शिक्षकों को प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग से संबंधित आवश्यक पुस्तकें भी वितरित की गईं. इसके साथ ही सभी विद्यालयों में इस शैक्षणिक कार्यक्रम के प्रभावी व सफल संचालन को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए.

कई स्कूलों के प्रधानाध्यापक रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक नसीरूद्दीन अंसारी, मुकेश कुमार, किरण कुमारी, राजू कुमार, ज्ञानेश्वर दुबे, संतोष कुमार समेत अन्य शिक्षक और शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित रहे.

Also Read : डुमरांव में शुरू हुई आधुनिक ट्रोमेल मशीन, अब रोजाना 10 टन कचरे की होगी प्रोसेसिंग

विज्ञापन
Girish Divedi

लेखक के बारे में

By Girish Divedi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन