बक्सर के ददुरा में अवैध कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की छापेमारी में पकड़ा गया आरोपी, गिरफ़्तारी के बाद भेजा कोर्ट

गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर
Buxar Illegal Weapon Arrest : बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के ददुरा गांव में पुलिस ने अवैध देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर ग्रामीणों को धमकाने का आरोप था. पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव में राहत का माहौल है. आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है.
Buxar Illegal Weapon Arrest : (पंकज कमल) बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ददुरा गांव से एक युवक को अवैध देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी गांव का ही रहने वाला है और उस पर लंबे समय से लोगों को डराने-धमकाने का आरोप लग रहा था. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव में राहत का माहौल देखा जा रहा है.
गिरफ्तार युवक की पहचान पप्पू चौधरी, पिता शुभ नारायण चौधरी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को लगातार इस युवक के खिलाफ शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.
ग्रामीणों की शिकायत बनी कार्रवाई की वजह
स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि पप्पू चौधरी अक्सर शाम होते ही गांव में अवैध हथियार लेकर घूमता था और लोगों को डराने की कोशिश करता था. उसकी इस हरकत से गांव के लोग काफी डरे हुए थे और खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे थे. कई बार इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंचाई गई थी. थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लिया गया और पूरे मामले की जानकारी जुटाने के बाद छापेमारी की योजना बनाई गई.
Buxar Police : पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी
पुलिस टीम जैसे ही ददुरा गांव पहुंची, आरोपी युवक ने भागने की कोशिश की. हालांकि पुलिस पहले से सतर्क थी और चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया. तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.
पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है. वह पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है और क्षेत्र में उसकी छवि एक शरारती तत्व की रही है. पुलिस अब उसके पुराने रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है.
Buxar News : कार्रवाई में शामिल रही पुलिस टीम
इस कार्रवाई में एसआई सुभाष कुमार, सअनि प्रवीण कुमार सहित बिहार पुलिस के अन्य जवान शामिल थे. टीम की मुस्तैदी की वजह से आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला.
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से ददुरा गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है. लंबे समय से जिस युवक के कारण गांव में भय का माहौल बना हुआ था, उसकी गिरफ्तारी के बाद लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह के अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Ragini Sharma
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










