ePaper

Bihar News: बक्सर में रंगदारी नहीं देने पर दो भाइयों को कर दिया लहूलुहान, रॉड-डंडे से बुरी तरह पीटा

Updated at : 06 Sep 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
patna crime news

सांकेतिक फोटो

Bihar News: बक्सर में दो भाइयों को रंगदारी नहीं देना इस कदर महंगा पड़ा कि दोनों अस्पताल में भर्ती कराए गए. बदमाशों ने बुरी तरह से दोनों को पीटा. लोहे के रॉड और लाठी से पीटकर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

Bihar News: बक्सर में रंगदारी देने से इनकार किया तो अपराधियों ने दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया. लोहे के रॉड व डंडे से पिटाई करके दोनों को लहूलुहान कर दिया. यह देख पास-पड़ोस के लोग पहुंचे, तो हमलावर स्कॉर्पियो छोड़ भाग गये. यह घटना चरित्रवन स्थित आइटीआइ मैदान में शनिवार की शाम की है.

स्कॉर्पियो छोड़कर भागे बदमाश

घायलों में चरित्रवन निवासी घनश्याम दुबे के पुत्र पवन दुबे व अंजनी दुबे शामिल हैं. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से हमलावरों की स्कॉर्पियो को बरामद कर थाने ले गयी. वहीं घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

ALSO READ: बिहार में ट्रेन का चेन खींचकर अपहरण करने की पूरी कहानी, AC बोगी के अटेंडेंट ने बतायी आपबीती

टाउन थाने में केस दर्ज

घटना की पुष्टि करते हुए टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पवन दुबे के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गयी है.

क्या है मामला…

प्राथमिकी के मुताबिक, पवन दुबे और उनका भाई अंजनी अपनी जमीन पर बन रहे मकान की देखरेख के लिए मौजूद थे. उसी बीच अहिरौली का रहने वाला करन सिंह अपने गुर्गों के साथ स्कार्पियो से पहुंचा और बतौर रंगदारी दो लाख रुपये की मांग करने लगा. परंतु पवन दुबे ने रंगदारी देने से इंकार कर दिया. जिससे करन सिंह खफा हो गया और गुर्गों के साथ हमला बोल रॉड से पिटाई करने लगा.

कौन है आरोपित करन सिंह

थानाध्यक्ष ने बताया कि करन सिंह का नाम इससे पहले रंगदारी समेत अन्य मामलों में दर्ज है तथा कुछ ही दिन पूर्व जमानत पर जेल से बाहर आया है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन