बक्सर में डंपर की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत, साइकिल से मंडी जाने के दौरान हुआ हादसा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 Sep 2024 8:49 AM
Bihar Accident News: बक्सर में चक्की ओपी थाना क्षेत्र के चक्की डुमरी मुख्य पथ पर शुक्रवार की अहले सुबह साइकिल सवार एक सब्जी विक्रेता की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई. मृतक की पहचान तारकेश्वर शर्मा के रूप में की गई है.
Bihar Accident News: बक्सर में चक्की ओपी थाना क्षेत्र के चक्की डुमरी मुख्य पथ पर शुक्रवार की अहले सुबह साइकिल सवार एक सब्जी विक्रेता की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई. घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया. घटनास्थल पर स्थानीय लोगों एवं ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.
यह घटना चक्की डुमरी मुख्य पथ पर पचपेड़ा बरगद के समीप हुआ है. मृतक की पहचान बेयासी गांव के कृपा राय के डेरा निवासी तारकेश्वर शर्मा के रूप में की गई है.
मृतक साइकिल से सब्जी लाने जा रहा था मंडी
स्थानीय ग्रामीणों की माने तो यह घटना चक्की-डुमरी मुख्य पथ पर पंचपेड़ा बरगद के समीप हुई है. मृतक साइकिल से सब्जी लाने नया भोजपुर सब्जी मंडी जा रहा था. घटना शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है. लोगों का कहना है कि दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले चक्की-डुमरी मुख्य सड़क की स्थिति कई सालों से जर्जर होने के चलते इसपर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है.
Also Read: बक्सर में ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 50 भेड़ों की मौत, ट्रैक पार करने के दौरान हुआ हादसा
पुलिस ने क्या कहा?
घटना के संबंध में चक्की ओपी थाना प्रभारी संजय पासवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुँच गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. मृतक की पहचान बेयासी गांव के कृपा राय के डेरा निवासी तारकेश्वर शर्मा के रूप में की गई है.
पटना में गंगा में डूबने से युवक की गई जान, पेड़ पर चढ़कर रिल्स बनाने के दौरान हुआ हादसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










