बक्सर: युवा जदयू के प्रदेश महासचिव आजाद सिंह राठौर ने जिला मुख्यालय प्रभारी पद से दिया इस्तीफा

Updated:
विज्ञापन

आजाद सिंह राठौर

युवा जदयू के प्रदेश महासचिव, आजाद सिंह राठौर ने बक्सर में जिला मुख्यालय प्रभारी पद से त्यागपत्र दे दिया है. उन्होंने संगठन में नये साथियों को जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है.

विज्ञापन

Yuva JDU Resignation: वर्तमान में युवा जदयू के प्रदेश महासचिव आजाद सिंह राठौर ने जिला मुख्यालय प्रभारी के पद से त्यागपत्र दे दिया है. उन्होंने संगठन में नये साथियों को जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से बुधवार को अपना त्यागपत्र सौंपा.

अपने त्यागपत्र के माध्यम से आजाद सिंह राठौर ने कहा कि संगठन के हित एवं पार्टी की मजबूती को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जिला कार्यकारिणी बक्सर के मुख्यालय प्रभारी पद से स्वेच्छा से त्यागपत्र दिया है.

नये साथियों को अवसर देने की कही बात

आजाद सिंह राठौर ने कहा कि संगठन में नये साथियों को भी जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलना चाहिए. उन्होंने पार्टी नेतृत्व से अपना त्यागपत्र स्वीकार करते हुए किसी योग्य, कर्मठ एवं समर्पित साथी को इस पद की जिम्मेदारी देने का अवसर प्रदान करने का आग्रह किया.

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: मंत्रियों के काफिले संग थावे पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां सिंहासनी के चरणों में टेका माथा, अधिकारियों को दिए खास निर्देश


विज्ञापन
आशुतोष सिंह

लेखक के बारे में

By आशुतोष सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन