बक्सर: केसठ के बैजनाथपुर में 15 अगस्त से पांच दिवसीय श्री मारुति नंदन यज्ञ और राम कथा

Updated:
विज्ञापन

बैजनाथपुर में आयोजित राम कथा का कार्यक्रम

बक्सर के केसठ प्रखंड के बैजनाथपुर गांव में 15 से 19 अगस्त तक पांच दिवसीय श्री मारुति नंदन यज्ञ, संगीतमय राम कथा और अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. बनारस के प्रसिद्ध कथावाचक इस आयोजन में अपनी प्रस्तुति देंगे, जिससे ग्रामीणों में भारी उत्साह है.

विज्ञापन

Buxar News: केसठ प्रखंड के बैजनाथपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 15 से 19 अगस्त तक पांच दिवसीय श्री मारुति नंदन यज्ञ, संगीतमय राम कथा एवं अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है.

बनारस के कथावाचक करेंगे राम कथा का वाचन

आयोजन समिति के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान बनारस के हरेंद्र शास्त्री जी महाराज, जया किशोरी तिवारी, किशोरी प्रज्ञा पांडेय एवं शास्त्री राधेश्याम तिवारी द्वारा संगीतमय राम कथा का वाचन किया जायेगा.

15 अगस्त को निकलेगी कलश यात्रा

कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त को कलश यात्रा निकाली जायेगी. इसके बाद राम कथा का आयोजन 17 अगस्त तक होगा. वहीं, अखंड हरि कीर्तन 18 अगस्त से शुरू होगा.

कार्यक्रम का समापन 19 अगस्त को भंडारे के साथ किया जायेगा.

आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह

कार्यक्रम के व्यवस्थापक शिवशंकर तिवारी, अजीत तिवारी उर्फ मनु बाबा एवं शुभम तिवारी ने बताया कि यज्ञ, राम कथा एवं अखंड हरि कीर्तन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों एवं क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: मंत्रियों के काफिले संग थावे पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मां सिंहासनी के चरणों में टेका माथा, अधिकारियों को दिए खास निर्देश


विज्ञापन
गिरिश द्विवेदी

लेखक के बारे में

By गिरिश द्विवेदी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन