कोरानसराय थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट की कोशिश नाकाम, एक बदमाश गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कोरानसराय थाना क्षेत्र में मोबाइल लूट की कोशिश नाकाम, एक बदमाश गिरफ्तार

कोरानसराय थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय रात्रि गश्ती व्यवस्था ने एक बार फिर अपनी प्रभावशीलता साबित की है.

विज्ञापन

डुमरांव. कोरानसराय थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय रात्रि गश्ती व्यवस्था ने एक बार फिर अपनी प्रभावशीलता साबित की है. गुरुवार की देर शाम मठिला रोड पर मोबाइल लूट की एक घटना को अंजाम दिए जाने से पहले ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपराधियों की मंशा पर पानी फेर दिया. इस दौरान एक आरोपी को मौके से दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर स्कार्पियो वाहन के साथ फरार हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक ऑटो चालक रोजमर्रा की तरह कोरानसराय चौक से मठिला की ओर जा रहा था. नाजीरगंज गांव के समीप अचानक ऑटो की हेडलाइट खराब हो जाने से चालक को सड़क किनारे रुकना पड़ा. वह अपने मोबाइल की रोशनी में खराबी ठीक करने का प्रयास कर ही रहा था कि तभी एक स्कार्पियो वाहन वहां आकर रुका. वाहन में सवार दो युवकों ने स्थिति का फायदा उठाते हुए झपट्टा मारकर चालक का मोबाइल फोन छीन लिया और तेजी से भागने लगे. घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम हरकत में आ गयी. पुलिस ने बिना समय गंवाए पीछा शुरू किया और कुछ ही दूरी पर एक युवक को पकड़ने में सफलता हासिल की गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान वासुदेवा थाना क्षेत्र के चकौड़ा गांव निवासी पंकज सिंह के रूप में की गयी है. वहीं उसका दूसरा साथी स्कार्पियो वाहन लेकर फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरार आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. स्कार्पियो वाहन की भी जानकारी जुटा ली गई है. गिरफ्तार आरोपित से गहन पूछताछ की जा रही है, जिससे यह आशंका जतायी जा रही है कि इस गिरोह का संबंध अन्य आपराधिक घटनाओं से भी हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन