यातायात प्रबंधन के दौरान ट्रक चालक ने दारोगा को कुचलने का किया प्रयास

Updated:
विज्ञापन
यातायात प्रबंधन के दौरान ट्रक चालक ने दारोगा को कुचलने का किया प्रयास

नगर के गोलंबर के पास शुक्रवार की रात एक चालक द्वारा गंगा ब्रिज पुलिस चेक पोस्ट प्रभारी रोहित कुमार व पुलिस टीम के अन्य कर्मियों को ट्रेलर से कुचलने का प्रयास किया गया.

विज्ञापन

बक्सर. नगर के गोलंबर के पास शुक्रवार की रात एक चालक द्वारा गंगा ब्रिज पुलिस चेक पोस्ट प्रभारी रोहित कुमार व पुलिस टीम के अन्य कर्मियों को ट्रेलर से कुचलने का प्रयास किया गया. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ली. पूछताछ के बाद शनिवार को कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. आरोपी चालक गोविंद यादव की पहचान उतर प्रदेश के मउ जनपद अंतर्गत सराय लखनसी थाना के पहाड़पुर वनदेवी निवासी अवधेश यादव के पुत्र के रूप में हुई. इस मामले में चेक पोस्ट प्रभारी रोहित कुमार द्वारा टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें कहा गया है कि बक्सर-आरा हाइवे रूट से आने-जाने के क्रम में वह चालान काटे जाने से नाराज था. जिसको लेकर सोशल साइट इंस्टा पर पुलिस को गाली-गलौज करते हुए वाहन से कुचलकर जान मारने की धमकी भी दी गई थी. जिसकी पुष्टि डीआईयू के जांच में हुई है. उसी क्रम में रात को आरा की ओर से गाड़ी लेकर वह पहुंचा और यातायात प्रबंधन के दौरान वह रोहित कुमार समेत अन्य पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया. लेकिन सतर्कता के कारण पुलिस वाहन की चपेट में आने से बच गई और बल के सहयोग से उक्त वाहन टेलर को काफी मशक्कत से पकड़ लिया गया. टेलर चालक टेलर से नीचे उतरने के क्रम में उनलोगों के साथ धक्का-मुक्की करने लगा. जिससे वह टेलर से नीचे गिर गया तथा उसे हल्की चोट भी लगी. काफी प्रयास से चालक को पकड़ा गया. इसकी पुष्टि करते हुए टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में वाहन चालक ने बताया कि टेलर का फाइन काटे जाने के प्रतिशोध में वह वीडियो वायरल किया था और उसी योजना के तहत पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़कार जान से मारने के फिराक में लगा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन