ePaper

फाउंडेशन स्कूल में राजस्थानी लोक नृत्य ‘कल्बेलिया’ की मनमोहक प्रस्तुति

Updated at : 15 Oct 2025 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
फाउंडेशन स्कूल में राजस्थानी लोक नृत्य ‘कल्बेलिया’ की मनमोहक प्रस्तुति

पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजे कलाकारों ने जब मंच पर कदम रखा, तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.

विज्ञापन

बक्सर. भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को युवाओं में प्रसारित करने के उद्देश्य से स्पिक मैके द्वारा आयोजित राजस्थानी लोक नृत्य कल्बेलिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन फाउंडेशन स्कूल, बक्सर में किया गया. कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक कलाकार सूरम नाथ जी और उनकी टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सजे कलाकारों ने जब मंच पर कदम रखा, तो पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीमा सुरक्षा बल के कमांडिंग ऑफिसर पीएस चौहान और डिप्टी कमांडिंग ऑफिसर एनएस चौहान थे, जिन्होंने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया. भारतीय संस्कृति के संरक्षण में ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया. मुख्य कलाकारों में सूरम नाथ, कसम खान, फारूखा खान, आसीन खान, राकेश नाथ, करण नाथ, सागर खान (तालवादक), मिस जमना सपेरा और मिस आरती सपेरा शामिल रहे. सभी ने अपने संगीत और नृत्य से दर्शकों का दिल जीत लिया. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज त्रिगुण ने कहा कि स्पिक मैके का यह आयोजन युवाओं को भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्धता से जोड़ता है. वहीं अकादमिक हेड डॉ एसके दुबे ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी पारंपरिक कलाओं के प्रति सम्मान और जुड़ाव को सशक्त बनाते हैं. संगीत और नृत्य के इस अनूठे संगम ने बक्सर के सांस्कृतिक परिदृश्य को नई ऊर्जा दी. अंत में अतिथियों और कलाकारों को सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन