ट्रैक विस्फोट मामले के आरोपित के घर हुई कुर्की

Updated at : 05 Jun 2017 12:28 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक विस्फोट मामले के आरोपित के घर हुई कुर्की

बक्सर : ट्रैक पर विस्फोट कर अपर इंडिया एक्सप्रेस को उड़ाने के मामले में फरार चल रहे नक्सली जेपी उर्फ सुभाष पासवान के घर रविवार को जीआरपी ने कुर्की-जब्ती की. कुर्की-जब्ती को लेकर कोरानसराय थाना क्षेत्र के कंझरूआ गांव में पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. पुलिस ने छह घंटे तक कुर्की-जब्ती की कार्रवाई […]

विज्ञापन

बक्सर : ट्रैक पर विस्फोट कर अपर इंडिया एक्सप्रेस को उड़ाने के मामले में फरार चल रहे नक्सली जेपी उर्फ सुभाष पासवान के घर रविवार को जीआरपी ने कुर्की-जब्ती की. कुर्की-जब्ती को लेकर कोरानसराय थाना क्षेत्र के कंझरूआ गांव में पुलिस बलों की तैनाती की गयी थी. पुलिस ने छह घंटे तक कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. इस दौरान घर के सभी सामान को जब्त कर लाया गया. कुर्की-जब्ती को लेकर जीआरपी ने कोर्ट में आवेदन दिया था. कोर्ट से आदेश मिलने के बाद रविवार को पुलिस ने कुर्की-जब्ती की. विदित हो कि छह फरवरी को नदांव हाल्ट के समीप ट्रैक पर विस्फोट कर अपर इंडिया एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश की गयी थी,

जिसके बाद रेल एसपी जितेंद्र मिश्रा के निर्देश पर एसआइटी टीम का गठन किया गया था. सबसे पहले एसआइटी ने रोहतास के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के अगरेड़ कला गांव से 18 मार्च को मनोज यादव को गिरफ्तार किया, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ. इस मामले में अब तक दयाशंकर पांडेय समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. घटना के बाद से ही जेपी उर्फ सुभाष पासवान फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर टीम लगी हुई है. फरार चलने के कारण जीआरपी ने उसकी संपत्ति को कुर्क की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन