गलत बिलिंग से मिली निजात
Updated at : 30 May 2017 4:10 AM (IST)
विज्ञापन

राहत. ऑन द स्पॉट बिलिंग से बिजली उपभोक्ताओं में खुशी बक्सर : ऑन द स्पॉट बिलिंग की शुरुआत बिजली कंपनी ने कर दी है. इससे उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत मिल रही है. ससमय बिल उपलब्ध कराने को लेकर विद्युत कंपनी ने ऑन द स्पॉट बिलिंग अभियान की शुरुआत की है. इससे उपभोक्ताओं को हाथों-हाथ बिजली […]
विज्ञापन
राहत. ऑन द स्पॉट बिलिंग से बिजली उपभोक्ताओं में खुशी
बक्सर : ऑन द स्पॉट बिलिंग की शुरुआत बिजली कंपनी ने कर दी है. इससे उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत मिल रही है. ससमय बिल उपलब्ध कराने को लेकर विद्युत कंपनी ने ऑन द स्पॉट बिलिंग अभियान की शुरुआत की है. इससे उपभोक्ताओं को हाथों-हाथ बिजली बिल प्राप्त हो रहा है. उपभोक्ता चाहें, तो बिल का भुगतान भी उसी समय कर सकते हैं. जिले में एक लाख 32 हजार उपभोक्ता हैं, जिनमें से शहरी इलाकों में 29 हजार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 42 हजार उपभोक्ताओं को ऑन द स्पॉट बिलिंग की सुविधा मिल रही है. जबकि अभी भी 61 हजार उपभोक्ता ऑन द स्पॉट बिलिंग से वंचित हैं.
जिनको सितंबर माह के अंतिम समय तक जोड़ लिया जायेगा. डुमरांव और बक्सर में एक ही कंपनी द्वारा बिलिंग का कार्य किया जा रहा है.उपभोक्ताओं को कार्यालय का चक्कर काटने से भी निजात मिलेगी.
गलत बिल की समस्या भी होगी दूर : ऑनस्पॉट सिस्टम से मौके पर ही बिल बनेगा और वहीं पर भरा जा सकेगा़ अभी सिस्टम यह था कि रीडिंग लेने के लिए कर्मचारी आता था और इसके 10 से 15 दिन बाद घरों में बिजली बिल पहुंचता था. कई बार तो बिल ऐसे समय पर पहुंचता है, जब बिल भरने की अंतिम तारीख का समय ही एक दो दिन बचता था. इसके साथ ही गलत बिल बनने की समस्या से भी कंज्यूमर को जूझना पड़ता है. उन्हें बिल ठीक कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. इससे दिक्कत कंज्यूमर ही नहीं, बिजली निगम के कर्मचारियों को भी होती है. क्योंकि उन्हें पूरा रिकॉर्ड चेक कर दोबारा से बिल बनाना पड़ता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. मौके पर ही रीडिंग लेनेवाला कंज्यूमर को रीडिंग चेक करायेगा और वहीं पर जो बिल बनता है कंज्यूमर की आंखों के सामने बिल देगा़ इसके साथ ही बिल जमा केंद्र पर लाइन में लगने से भी छुटकारा मिलेगा.
जल्द ही सभी उपभोक्ताओं को मिलेगा ऑन द स्पॉट बिल : विद्युत कंपनी के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि अभी 71 हजार उपभोक्ताओं को ऑन द स्पॉट बिलिंग का लाभ मिल रहा है. 61 हजार उपभोक्ता अभी भी ऑन द स्पॉट बिलिंग से वंचित हैं. जल्द ही इन्हें भी जोड़ लिया जायेगा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने कहा कि इस तरह से जहां विभाग का आय बढ़ेगा वहीं, उपभोक्ताओं पर भी अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ेंगे.
उपभोक्ताओं ने कहा, कुछ हद तक मिली है निजात : शहरवासी ललित मेहता, पवन शर्मा अमित कुमार का कहना है कि यह सिस्टम अच्छा है. इससे काफी हद तक उपभोक्ताओं को बढ़े बिल से निजात मिल रही है. कई बार रीडिंग लेने जो कर्मचारी आता था, वह गलत रिकार्ड भरकर कंपनी में जमा कर देता था, जिस कारण बिल कई गुना ज्यादा हो जाता था. इसे ठीक कराने में कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था. रीडिंग होकर बिल बनेगा और वहीं पर बिल जमा होगा, यह अच्छी योजना है. इससे समय तो बचेगा ही साथ ही परेशानी भी नहीं होगी. बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम में जो मशीन होगी, उसमें एक साॅफ्टवेयर होगा़ साॅफ्टवेयर से कंज्यूमर का पूरा डाटा मशीन में होगा़ इसे मीटर की चीप से कनेक्ट किया जायेगा़ चिप से कनेक्ट करते ही उसमें बिल बन जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




