जिले में आज सभी दवा दुकानें रहेंगी बंद

बक्सर : पुराने कानून की वजह से मेडिकल दुकानदारों को आ रही दिक्कतों को लेकर एसोसिएशन के आह्वान पर जिले की सभी दवा दुकानें आज भी बंद रहेंगी, जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसको लेकर नगर के एक स्थानीय धर्मशाला में एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें बंद […]
बक्सर : पुराने कानून की वजह से मेडिकल दुकानदारों को आ रही दिक्कतों को लेकर एसोसिएशन के आह्वान पर जिले की सभी दवा दुकानें आज भी बंद रहेंगी, जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसको लेकर नगर के एक स्थानीय धर्मशाला में एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें बंद को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गयी. बैठक में जिले के उपस्थित दुकानदारों ने बंद का समर्थन किया.
अपनी मांगों के समर्थन में राष्ट्रीय संघ के आह्वान पर देश व्यापी बंदी के समर्थन में जिला के थोक एवं खुदरा दवाओं की दुकानें बंद रहेंगी. पुराने कानूनों की वजह से दवा विक्रेताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इस कारण इसके समर्थन में दुकानों की बंदी व्यावहारिक है. बंदी के लिए बुलायी गयी बैठक में दवा दुकानों में अप्रासांगिक एवं अव्यावहारिक अंगरेजों के जमाने का नियम के तहत फार्मासिस्ट की अनिवार्यता में व्यावहारिक नीति अपनायी जाये. ऑनलाइन मेडिसीन की ब्रिकी बंद की जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




