सर्च अभियान में छह शराबी धराये

बक्सर : शराब के खिलाफ बक्सर पुलिस का सर्च अभियान जारी है. पुलिस शराब माफियाओं पर नकेल कसने और तस्करों को जेल के सलाखों में डालने को लेकर छापेमारी अभियान चला रही है. इस दौरान अलग-अलग जगहों से आठ बोतल शराब बरामद हुआ है. छापेमारी के दौरान छह शराबी भी पकड़े गये, जिन्हें मेडिकल जांच […]
बक्सर : शराब के खिलाफ बक्सर पुलिस का सर्च अभियान जारी है. पुलिस शराब माफियाओं पर नकेल कसने और तस्करों को जेल के सलाखों में डालने को लेकर छापेमारी अभियान चला रही है. इस दौरान अलग-अलग जगहों से आठ बोतल शराब बरामद हुआ है. छापेमारी के दौरान छह शराबी भी पकड़े गये, जिन्हें मेडिकल जांच कराने के बाद पुलिस जेल भेज दी. जानकारी के अनुसार राजपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कार्पियो से कुछ लोग शराब लेकर जा रहे हैं.
सूचना मिलने के साथ ही राजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान तीन बोतल शराब के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार सभी युवक सोहनीपट्टी के रहनेवाले बताये जाते हैं. इधर, और दो जगहों से पुलिस ने पांच बोतल शराब बरामद किया है. हालांकि इस दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. विदित हो कि शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




