लड़की को अश्लील मैसेज भेजा, हुआ गिरफ्तार
Updated at : 27 May 2017 11:28 PM (IST)
विज्ञापन

लड़की की शिकायत पर हरकत में आयी पुलिस लिया एक्शन बक्सर : लड़की को अश्लील मैसेज भेजना दो युवकों को महंगा पड़ गया. मामला प्रकाश में आते ही पुलिस हरकत में आ गयी. और त्वरित कार्रवाई करते हुए नंबर के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि अभी भी एक आरोपित पुलिस पकड़ […]
विज्ञापन
लड़की की शिकायत पर हरकत में आयी पुलिस लिया एक्शन
बक्सर : लड़की को अश्लील मैसेज भेजना दो युवकों को महंगा पड़ गया. मामला प्रकाश में आते ही पुलिस हरकत में आ गयी. और त्वरित कार्रवाई करते हुए नंबर के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि अभी भी एक आरोपित पुलिस पकड़ से बाहर है. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष राघव दयाल ने बताया कि चरित्रवन के रहने वाले तीन युवक व्हाट्सएप के जरिये एक लड़की को अश्लील मैसेज भेजे थे. जिसको लेकर लड़की ने नगर थाना में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी.
जिसके बाद पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए बनाये गये व्हाट्सएप से अगर किसी को अश्लील मैसेज या विधि व्यवस्था का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जाती है तो वैसे व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन और भेजने वाले पर आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि ऐसे ग्रुप पर पुलिस की पैनी नजर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




