गन प्वाइंट पर व्यवसायी से 70 हजार रुपये लूटे

Updated at : 26 May 2017 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
गन प्वाइंट पर व्यवसायी से 70 हजार रुपये लूटे

दुस्साहस. अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम लूटपाट का विरोध करने पर व्यवसायियों को मारपीट कर किया जख्मी घटनास्थल से तीन खोखे बरामद, पुलिस कर रही छापेमारी बक्सर : बक्सर में गन प्वाइंट पर अपराधियों ने मोटर पार्ट्स व्यवसायियों से लूट की है. लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए […]

विज्ञापन

दुस्साहस. अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

लूटपाट का विरोध करने पर व्यवसायियों को मारपीट कर किया जख्मी
घटनास्थल से तीन खोखे बरामद, पुलिस कर रही छापेमारी
बक्सर : बक्सर में गन प्वाइंट पर अपराधियों ने मोटर पार्ट्स व्यवसायियों से लूट की है. लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गये. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अहिरौली बांध के समीप की है. घटना के वक्त दोनों भाई दुकानदार बंद कर घर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे नामजदों ने घटना को अंजाम दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच इलाके की घेराबंदी कर नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. घटनास्थल से तीन खोखा भी बरामद हुआ है. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायियों को मारकर जख्मी कर दिया.
जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र के सारिमपुर निवासी तोता खां और विक्की खां बुधवार की देर रात मोटर पार्ट्स की दुकान बंद कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान अहिरौली बांध के समीप घाट लगाये बैठे हथियार बंद अपराधियों ने व्यवसायियों को गन प्वाइंट पर कब्जे में लेकर 70 हजार रुपये की लूट कर ली. लूट का विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. व्यवसायियों ने जब शोर मचाना शुरू किया तो नामजद दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करते हुए फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है. इस संबंध में औद्योगिक थानाध्यक्ष शिव नारायण राम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का प्रतीत होता है. हालांकि घटनास्थल से तीन खोखा बरामद हुआ है. व्यवसायियों के साथ मारपीट भी की गयी है. घटना में शामिल नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी नामजदों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. वहीं जख्मी तोता खां के बयान पर बाबर, अकबर, औरंगजेब समेत नौ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन