शराब बिक्री करते एक धराया

बनेनगोला : निज थाने में जब्त अंगरेजी शराब की बोतलें नष्ट की जायेगी. इसके लिए बगेनगोला पुलिस ने न्यायालय से अनुमति मांगी है. बीते सप्ताह बगेनगोला पुलिस ने बगेन, बरुहा सड़क बच्चा ब्रहम बाबा के पास से चालीस पेटी अंगरेजी शराब जब्त किया था. हालांकि शराब तस्कर मौके से भाग निकला. थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन […]
बनेनगोला : निज थाने में जब्त अंगरेजी शराब की बोतलें नष्ट की जायेगी. इसके लिए बगेनगोला पुलिस ने न्यायालय से अनुमति मांगी है. बीते सप्ताह बगेनगोला पुलिस ने बगेन, बरुहा सड़क बच्चा ब्रहम बाबा के पास से चालीस पेटी अंगरेजी शराब जब्त किया था. हालांकि शराब तस्कर मौके से भाग निकला. थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि बच्चा ब्रह्म बाबा के समीप से जब्त शराब की जांच के लिये पटना भेजा जाना है. वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
इधर ब्रहम्पुर पुलिस ने मंगलवार की देर रात ब्रहम्पुर चौरस्ता पशु मेला के समीप से शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसएचओ डीएन सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुर चौरस्ता पशु मेला के समीप से ललन जी के डेरा का रहने वाला हरेंद्र यादव को चार बोतल अंगरेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




