दूल्हे की काली रंगत देखकर भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बरात

Updated at : 10 May 2017 9:51 AM (IST)
विज्ञापन
दूल्हे की काली रंगत देखकर भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बरात

बक्सर : बिहार के बक्सर जिले में चेहरे की रंगत को लेकर एक लड़की द्वारा लिया गया फैसला जिले में चर्चा का विषय बनाहुआ है. जी हां, हम काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं गाने के ये बोल एक दूल्हे के लिए बेमानी साबित हो गयी है. रंगत गोरी हो या काली, इस बात […]

विज्ञापन

बक्सर : बिहार के बक्सर जिले में चेहरे की रंगत को लेकर एक लड़की द्वारा लिया गया फैसला जिले में चर्चा का विषय बनाहुआ है. जी हां, हम काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं गाने के ये बोल एक दूल्हे के लिए बेमानी साबित हो गयी है. रंगत गोरी हो या काली, इस बात पर अब कोई विचार नहीं करता. अब सबको स्मार्ट लोग ही पसंद हैं. सोशल मीडिया की क्रांति अब ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिल रही है. लोग स्मार्ट बनने के साथ स्मार्ट का साथ चाहने भी लगे हैं. दहेज के लिए और शराबी दूल्हे के लिए शादियां टूटते आपने जरूर देखी और सुनी होगी, लेकिन बक्सर में काले दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया.

दिन भर शहर में होती रही चर्चा

इस मामले के सामने आने के बाद पूरे इलाके में दिन भर इसकी चर्चा होती रही. शादी शहर के रामरेखा घाट विवाह मंडप पर आयोजितहोनी थी. इटाढ़ी के कैलेंडर चौहान ने अपने बेटे अंजनी चौहान की शादी धनसोई थाना क्षेत्र के कैथहर गांव की एक लड़की से तय की थी. दोनों पक्षों के लोग शादी के लिए रामरेखा घाट विवाह मंडप पहुंचे थे. अपने बेटे की बारात लेकर जैसे ही वर पक्ष के लोग मंडप पहुंचे, इस दौरान रीति-रिवाज से सब कुछ हो रहा था. इसी दौरान दुल्हन ने जब दूल्हे का काला रंग देखा तो शादी से इनकार कर दिया. इससे अफरातफरी का माहौल कायम हो गया.

लड़की ने नहीं मानी बात

बाद में लोगों ने लड़की को काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही. अंत में बिना शादी किये ही दूल्हे को बरात के साथ बैरंग लौटना पड़ा. इधर, शादी नहीं होने के बाद लड़के के पिता ने उसकी शादी सिमरी थाना क्षेत्र के सहियार गांव में तय कर दी है. इस घटना के बाद सभी लोग हतप्रभ हैं. विदित हो कि कुछ दिन पहले जिले के धनसोई और इटाढ़ी गांव में शराबी दूल्हा देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया था. अभी यह मामला चर्चा में ही था कि एक दुल्हन ने अपने दूल्हे का काला रंग देखकर शादी से इनकार कर दिया.

यह भी पढ़ें-
दूल्हे ने मांगा दहेज, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन