रोड किनारे खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, चार जख्मी
Updated at : 18 Apr 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

तीन की हालत गंभीर बीएचयू रेफर, एक भेजा गया सदर अस्पताल चौसा/नावानगर : चौसा-मोहनियां मार्ग पर प्रखंड के सिकरौल गांव के पास सोमवार को ओवरटेक करने के दौरान एक बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गयी, जिससे बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में तीन युवकों की स्थिति गंभीर […]
विज्ञापन
तीन की हालत गंभीर बीएचयू रेफर, एक भेजा गया सदर अस्पताल
चौसा/नावानगर : चौसा-मोहनियां मार्ग पर प्रखंड के सिकरौल गांव के पास सोमवार को ओवरटेक करने के दौरान एक बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गयी, जिससे बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में तीन युवकों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार प्रखंड के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित सोनपा गांव के प्रह्लाद पांडेय का पुत्र पवन पांडेय (23) वर्ष, संतोष बारी का पुत्र उमाशंकर (19),
रामअवतार साह का पुत्र रितेश कुमार (24) व दीनानाथ सिंह का 18 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार सोमवार की सुबह एक ही बाइक पर सवार हो चौसा की ओर आ रहे थे, तभी चौसा-मोहनियां मार्ग पर सिकरौल गांव के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान विपरीत दिशा में खड़े एक ट्रक में बाइक टकरा गयी और चारों युवक घायल हो गये.
ग्रामीणों ने सभी घायलों को उठाकर इलाज के लिए चौसा पीएचसी लाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टरों ने गंभीर रूप से घायल पवन, संतोष व रितेश को बेहतर उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. वहीं, राजेश कुमार को सदर अस्पताल भेज दिया .घटना के बाद ट्रकचालक वाहन समेत फरार हो गया. नावानगर प्रतिनिधि के अनुसार नावानगर स्थानीय थाना के नावानगर भटौली पथ पर भटौली पुल के पास अनियंत्रित होकर बाइक पुल के नीचे चले जाने से बाइक सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार पीएचसी में भरती कराया गया. हालत नाजुक देख कर आरा रेफर कर दिया गया है. नावानगर थाना के अतिमी गांव निवासी संतोष पासवान पिता शिव जी पासवान आरा से बाइक खरीद कर अपने गांव अतिमी आ रहा था की भटौली पुल के पास अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




