राज्य मुख्यालय ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
Updated at : 16 Apr 2017 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

अांबेडकर जयंती मनाने पर हुई थी दलित की हत्या मृतक के पुत्र के बयान पर तीन लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के खीरी गांव में शुक्रवार की देर शाम हुई कमता की हत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं, पुलिस इस मामले […]
विज्ञापन
अांबेडकर जयंती मनाने पर हुई थी दलित की हत्या
मृतक के पुत्र के बयान पर तीन लोगों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज
राजपुर : स्थानीय थाना क्षेत्र के खीरी गांव में शुक्रवार की देर शाम हुई कमता की हत्या के मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. वहीं, पुलिस इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. इस घटना के बाद कामता राम के परिजन सहमे हुए हैं. राजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि कामता राम के पुत्र के बयान पर तीन आरोपित मंतोष तिवारी, संतोष तिवारी और धनजी तिवारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एक आरोपित धनजी तिवारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. वहीं, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
अांबेडकर जयंती मनाने को लेकर दोनों में विवाद शुरू हुआ और मंतोष ने गोली मार दी. बता दें कि शुक्रवार की देर शाम पैसे की लेन-देन को लेकर खीरी गांव के रहनेवाले कामता राम को गांव के रहनेवाले मंतोष तिवारी ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. सूत्रों की मानें तो अंबेडकर जयंती मनाने पर दलित की गोली मारकर हत्या मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य मुख्यालय ने जिला पुलिस को 24 घंटे के अंदर आरोपितों को गिरफ्तार कर मुख्यालय को रिपोर्ट सौंपने को कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




