चूल्हे की चिनगारी से जला आशियाना

Updated at : 13 Apr 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
चूल्हे की चिनगारी से जला आशियाना

चौसा : चौसा अंचल क्षेत्र के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित सिकरौल गांव राजभर बस्ती में मंगलवार की रात खाना बनाते समय चूल्हे से निकली आग की चिनगारी से झोंपड़ीनुमा घर जल कर स्वाहा हो गया. जानकारी के अनुसार सिकरौल गांव के हृदय नरायण राजभर के घर में खाना बनाते समय चूल्हे से चिनगारी निकली और […]

विज्ञापन

चौसा : चौसा अंचल क्षेत्र के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित सिकरौल गांव राजभर बस्ती में मंगलवार की रात खाना बनाते समय चूल्हे से निकली आग की चिनगारी से झोंपड़ीनुमा घर जल कर स्वाहा हो गया. जानकारी के अनुसार सिकरौल गांव के हृदय नरायण राजभर के घर में खाना बनाते समय चूल्हे से चिनगारी निकली और उसके झोंपड़ीनुमा घर में आग लग गयी

जब तक आसपास के लोग आग को बुझा पाते तब तक उसके घर में रखे खाद्यान्न,कपड़े व नकदी समेत करीब पचास हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जल कर राख हो गयी. आग बुझाने के दौरान गृहस्वामी हृदय नारायण की हाथ भी झुलस गया. जिसका उपचार चौसा पीएचसी में चल रहा है. अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह व मुखिया शहाबु नट मौके पर पहुंच कर क्षति का आकलन किया और आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली सहायता राशि प्रदान की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन