शाॅर्ट-सर्किट से नगर थाने में लगी आग, मची अफरातफरी

Updated at : 12 Apr 2017 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
शाॅर्ट-सर्किट से नगर थाने में लगी आग, मची अफरातफरी

हजारों के उपकरण व सामान खाक बक्सर : जिले में आग का तांडव जारी है. कहीं शॉर्ट-सर्किट से, तो कहीं खाना बनाने के दौरान छोटी सी निकली चिनगारी ने आग का रूप लेकर भारी तबाही मचा रही है. मंगलवार को नगर थाना में शाॅर्ट-सर्किट की वजह से आग लग गयी. इस आगजनी में हजारों के […]

विज्ञापन

हजारों के उपकरण व सामान खाक

बक्सर : जिले में आग का तांडव जारी है. कहीं शॉर्ट-सर्किट से, तो कहीं खाना बनाने के दौरान छोटी सी निकली चिनगारी ने आग का रूप लेकर भारी तबाही मचा रही है. मंगलवार को नगर थाना में शाॅर्ट-सर्किट की वजह से आग लग गयी. इस आगजनी में हजारों के उपकरण और सामान जल कर खाक हो गये. अगलगी की इस घटना से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया. जानकारी के अनुसार शाॅर्ट-सर्किट की वजह से आग लग गयी.
देखते-ही-देखते आग की चपेट में आकर कई सामान जल कर खाक हो गये. इस दौरान थाने में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल कायम रहा. आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया. इसके साथ ही बिजली विभाग को फोन कर आपूर्ति ठप करा दी गयी, ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन