प्रसूति को पोषण व संतुलित आहार दें : पंकज

Updated at : 09 Apr 2017 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
प्रसूति को पोषण व संतुलित आहार दें : पंकज

डुमरांव : अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में शनिवार को चयनित ममता व कार्यरत ममता को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक के रूप में केयर इंडिया के पंकज कुमार मिश्रा मौजूद रहे. प्रशिक्षण में कार्यों के बारे में बताया गया, जिसमें अस्पताल में जन्म लिए हुए नवजात शिशु एवं प्रसूति की देखभाल, संस्थागत प्रसव के अंतर्गत […]

विज्ञापन

डुमरांव : अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में शनिवार को चयनित ममता व कार्यरत ममता को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक के रूप में केयर इंडिया के पंकज कुमार मिश्रा मौजूद रहे. प्रशिक्षण में कार्यों के बारे में बताया गया, जिसमें अस्पताल में जन्म लिए हुए नवजात शिशु एवं प्रसूति की देखभाल, संस्थागत प्रसव के अंतर्गत एक प्रसूति को 48 घंटे अस्पताल में रहन सुनिश्चित करने, प्रसव के एक घंटे के अंदर नवजात शिशु को स्तनपान करवाने, नवजात शिशु का वनज प्रसूति की सफाई,

नवजात शिशु को रोगों की पहचान कर संबंधित चिकित्सक/नर्स को बताना है. प्रशिक्षक ने उपस्थित ममता को बताया गया कि टीकाकरण, हाइपोथर्मिया, कम वजन के शिशुओं की देखभाल, कंगारू केयर आदि को निष्पादित करना है. वहीं, प्रसूति को पोषण एवं संतुलित आहार के बारे में जानकारी देनी है. प्रसूति को जन्म में अंतर रखने के लिए विभिन्न तरीके से परिवार नियोजन के उपाए एवं बंध्याकरण के बारे में जानकारी देनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन