15 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 11 Mar 2017 4:08 AM (IST)
विज्ञापन
15 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बक्सर : शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. इस कड़ी में बक्सर जिले के बगेन थाना इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी पुलिस को 15 बोलत शराब बरामद हुई. साथ ही पुलिस ने एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया […]

विज्ञापन

बक्सर : शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है. इस कड़ी में बक्सर जिले के बगेन थाना इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी पुलिस को 15 बोलत शराब बरामद हुई. साथ ही पुलिस ने एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शराब तस्कर शराब सप्लाइ करने के फिराक में है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने बगेन थाना क्षेत्र में दबिश दी

पुलिस की दबिश में तस्कर पकड़ा गया. जहां गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने 15 बोतल देसी दारू बरामद की. पुलिस ने तस्कर की गिरफ्तारी कैथी गांव से की. गिरफ्तार युवक की पहचान राजू यादव के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष सुमंत कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि राजू पहले भी शराब की तस्करी मामले में शामिल रहा है. पुलिस को इसकी तलाश कई दिनों से थी लेकिन सफलता अब हाथ लगी है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक से पूछताछ में शराब सप्लाइ करनेवाले रैकेट का खुलासा हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन