स्वच्छता को अपनाएं, बीमारी को दूर भगाएं
Updated at : 11 Mar 2017 4:06 AM (IST)
विज्ञापन

चौगाई में स्वच्छता को लेकर निकाली गयी प्रभातफेरी डुमरांव : शुक्रवार को चौगाई के आरडीपी पब्लिक रेसिडेंशियल स्कूल के तत्वावधान में लोहिया स्वच्छता संग्राम को लेकर तीन सौ बच्चों के साथ प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी को जिला आपूर्ति पदाधिकारी शिशिर कुमार मिश्र व विद्यालय के एमडी कृष्णा कुमार साह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी […]
विज्ञापन
चौगाई में स्वच्छता को लेकर निकाली गयी प्रभातफेरी
डुमरांव : शुक्रवार को चौगाई के आरडीपी पब्लिक रेसिडेंशियल स्कूल के तत्वावधान में लोहिया स्वच्छता संग्राम को लेकर तीन सौ बच्चों के साथ प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी को जिला आपूर्ति पदाधिकारी शिशिर कुमार मिश्र व विद्यालय के एमडी कृष्णा कुमार साह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस दौरान डीएसओ ने कहा कि लोगों को हरेक बीमारियों से बचने के लिए हर व्यक्ति के घर में शौचालय होना बेहद जरूरी है. जो व्यक्ति अपने घर में शौचालय का निर्माण करा लिये हैं, उसके दरवाजे पर स्वाभिमानी परिवार होने का स्टीकर भी लगाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि स्वच्छता को अपनाते हुए शांति व भाईचारा के साथ होली मनाएं. इस दौरान जुलूस को सैकड़ों बच्चों के साथ चौगाईं प्रखंड की चारों तरफ घूमा गया. बच्चों ने अपनी तख्तियों पर बहू- बेटियों का इज्जत बचाना है, घर में शौचालय बनाना है, बाहर शौचालय करना जुर्म है आदि नारा लिख कर लोगों को शौचालय निर्माण करा कर बीमारियों से बचने की अपील कर रहे थे. प्रभातफेरी का संचालन स्कूल के निदेशक सौरभ पाठक ने किया. मौके पर नेहा पाठक, सुरभि सिंह, हेमलता, अंकिता, राकेश, सुजाता, सरिता, हर्षबर्धन, मनजी, अमरनाथ तिवारी, ज्योति कुमारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




