समाज को बदलने की ताकत रखती हैं महिलाएं

Updated at : 09 Mar 2017 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
समाज को बदलने की ताकत रखती हैं महिलाएं

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूकता फैलाने की अपील बक्सर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान जीविका दीदियों के सम्मान में समारोह का भी आयोजन हुआ. मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय के नगर भवन में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिलाधिकारी […]

विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूकता फैलाने की अपील
बक्सर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान जीविका दीदियों के सम्मान में समारोह का भी आयोजन हुआ. मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय के नगर भवन में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिलाधिकारी रमण कुमार के अलावा डीडीसी मोबिन अली अंसारी, डीपीआरओ व जिले के अन्य अधिकारी शामिल हुए. जीविका दीदियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने प्रभातफेरी व रैलियों के माध्यम से जीविका दीदियों के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाये जा रहे जागरूकता अभियान की प्रशंसा की.
कहा कि जीविका एवं इसके स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने ग्रामीणों को खुले में शौचमुक्त गांव और संपूर्ण शराबबंदी को लागू करने के लिए जागरूक किया. साथ ही संकल्प दिलाया कि हर घर में शौचालय होगा और पूर्ण शराबबंदी जारी रहेगी. वहीं डीडीसी मोबिन अली अंसारी ने अपने संबोधन में जीविका दीदियों के मनोबल को बढ़ाया. विभिन्न गांवों में स्वच्छ भारत मिशन के योजनाओं के प्रचार- प्रसार की जवाबदेही को दोहराया. उन्होंने जीविका समूह की सदस्यों और ग्राम संगठन को खुले में शौचमुक्त और पूर्ण शराबबंदी में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया. सम्मानित होनेवाले संगठनों में ओडीएफ के लिए एकता, विकास व सागर जीविका महिला ग्राम संगठन, मद्य निषेध के लिए नदांव की नारी शक्ति, खुटहा की मिलन, जगदीशपुर की सूरज जीविका महिला ग्राम संगठन तथा ओडीएफ के लिए किरण देवी, सुनैना देवी, मीना देवी, आरती देवी, तारा देवी, सीमा देवी आदि को सम्मानित किया गया. मौके पर जीविका के संचार प्रबंधक रौशन कुमार भी मौजूद थे.
आधी आबादी ने मांगा पूरा हक : धनसोई़ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आइसीएम सिस्टर्स, जलालपुर, धनसोई के द्वारा स्वयं सहायता समूह के साथ सात पंचायतों की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ कार्यक्रम की शुरुआत समहुता पंचायत की मुखिया रुबाना परवीन व मध्य बिहार ग्रामीण बैंक धनसोई के शाखा प्रबंधक राकेश कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया़ मुखिया ने कहा कि आज का परिवेश बदल चुका औरत घर के अंदर तक सीमित नहीं है. घर परिवार के साथ समाज में हमें भी बराबर का अधिकार चाहिए, ताकि हम महिलाएं समाज के आगे आ सके़ मौके पर सिस्टर्स सिल्ली सिस्टर्स, कमलेश कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में महिला व बच्चियां मौजूद रहे.
महिलाओं के लिए आदर्श बनी गंगाजला : राजपुर. समाज में फैले शराब नामक जहर को बंद कराने के लिए शराबबंदी के समर्थन में आंदोलन करने वाली बारूपुर गांव की सिर्फ साक्षर महिला गंगाजला कुंवर महिलाओं के लिए आदर्श के रूप में जानी जाती है़ गंगाजला कुंवर को प्रेरणास्रोत मानने वाली प्रखंड की अधिकतर महिलाएं आज इनका साथ देने के लिए अक्सर तैयार रहती है़
इनके नेतृत्व में वर्ष 2015 में शराबबंदी को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया था, जिसके कारण बारूपुर गांव में शराब बेचना तो दूर लोगों ने पीना भी छोड़ दिया था़ आज इसकी चर्चा हर गांव है़ गत वर्ष इन्हें जिला स्थापना दिवस के मौके पर जिलाधिकारी रमण कुमार द्वारा बक्सर गौरव पुरस्कार से नवाजा गया था़
महिलाएं हर क्षेत्र में लहरा रही परचम
बक्सर : आकांसा प्रकाश चैरिटेबल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट के द्वारा हुकहां स्थित कार्यालय पर अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के सचिव इ रवि प्रकाश पिंटू ने किया. कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कई तरह की योजना चला रही है. इसका लाभ महिलाओं को लेना चाहिए. मौके पर सुदाम सिंह, नेहा प्रकाश, अनिता देवी, मुन्ना ठाकुर, शोभा देवी, नजामा खातुन, राधिका देवी, मंजू देवी, कंचन देवी, रुबी देवी, पिंकी देवी समेत कई लोग मौजूद थे. इधर शहर के इटाढ़ी रोड स्थित जीडी मिश्रा इंस्टीच्यूट ऑफ हायर स्टडीज बीएड कॉलेज में महिला दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो सुनिल कुमार सिंह ने की. उन्होंने कहा कि महिलाओं के विकास के बिना संतुलित एवं सभ्य समाज का निर्माण संभव नहीं है. मौके पर प्रो देवेंद्र कुमार सिंह, डॉ सीमा चौधरी, प्रो सुशील कुमार, प्रो चांदनी कुमारी, प्रो अमरेश चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे.
महिला दिवस पर महिलाएं हुईं सम्मानित
राजपुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मनरेगा भवन, राजपुर के प्रांगण में जीविका के तत्वावधान में व्याख्यान माला सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया़
उद्घाटन बक्सर गौरव से सम्मानित गंगाजला कुंवर एवं महिलाओं ने दीप जला कर किया़ अध्यक्षता प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार ने की. उपस्थित महिलाओं ने कहा कि आज महिला कमजोर नहीं है़ बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रशेखर प्रसाद द्वारा नशामुक्ति आंदोलन के लिए अहम भूमिका निभाने के लिए बारूपुर की महिला गंगाजला कुंवर, स्वच्छता महासंग्राम अभियान के दौरान समाज को प्रेरित करने के लिए मंगरी देवी, पुरैनी ,राधिका मौर्या हेंठुआ, मीना देवी राजपुर, आरती देवी भरखरा, सुनिता देवी राजपुर, वीरेंद्र कुमार को प्रमाणपत्र दिया गया.
ग्राम संगठनों द्वारा समाज में बदलाव लाने के लिए क्षेत्र में जय हिंद ग्राम संगठन, बारूपुर, गंगा महिला संगठन, उत्तमपुर, कल्याणी महिला संगठन, बिजौली को सम्मानित किया गया़ साक्षरताकर्मी में रेखा कुमारी तियरा, वंशनारायण राम प्रमाणपत्र दिया गया. जबकि इस मौके पर महिलाओं के बीच आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में अनिता देवी व क्विज में जोनहा देवी को पुरस्कृत किया गया़ इस कार्यक्रम में अमित श्रीवास्तव,धनंजय कुमार, राजकुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, असगर अंसारी, संतोष कुमार ,जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन