720 बोतल शराब जब्त
Updated at : 05 Mar 2017 1:25 AM (IST)
विज्ञापन

कार्रवाई. डुमरांव के छतनवार गांव में पुलिस ने की छापेमारी तीन फोर व्हीलर व दो बाइकों को के साथ एक तस्कर भी गिरफ्तार डुमरांव : डुमरांव पुलिस ने छतनवार गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब की खेप को बरामद की. इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. होली के दौरान शराब […]
विज्ञापन
कार्रवाई. डुमरांव के छतनवार गांव में पुलिस ने की छापेमारी
तीन फोर व्हीलर व दो बाइकों को के साथ एक तस्कर भी गिरफ्तार
डुमरांव : डुमरांव पुलिस ने छतनवार गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब की खेप को बरामद की. इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया. होली के दौरान शराब खपाने के लिए इसका स्टॉक रखा जा रहा था. बरामद शराब झारखंड निर्मित है. जो 720 बोतल है. पुलिस ने तीन फोर व्हीलर वाहनों के साथ दो बाइकों को भी मौके से जब्त किया है. पुलिस तस्कर से पूछताछ कर धंधे में शामिल कारोबारियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. पूछताछ के दौरान तस्कर ने शराब के पीछे प्रमोद शुक्ला, पिंटू शुक्ला तथा सुनील कुमार का हाथ बता रहा है.
जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर इनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि डुमरांव प्रखंड के छतनवार गांव में झारखंड से भारी मात्रा में शराब लाकर रखी जा रही है. सूचना मिलने के साथ ही डुमरांव डीएसपी कमलापति सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गयी. इसी दौरान डीएसपी कमलापति सिंह को पता चला कि बाइक से दो तस्कर शराब की डिलेवरी करने के लिए काली मंदिर के पीछे आ रहे हैं. सूचना के साथ ही टीम ने वहां एक साथ छापेमारी की, जहां से एक तस्कर मुगांव गांव निवासी बबन गोंड को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया. गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर डीएसपी की अगुवाई में डुमरांव थाना ने जब छतनवार गांव में प्रमोद शुक्ला के घर छापेमारी की, तो 720 बोतल विदेशी शराब सहित एक बोलेरो, एक पिकअप वैन को जब्त किया.
बरामद शराब झारखंड निर्मित
आंकड़ा एक नजर में
गिरफ्तारी जगह शराब
लालबाबू दक्षिणटोला छह बोतल
सोनू कुरैशी चिक टोली 12 बोतल
कल्लू कुरैशी चिक टोली 10 बोतल
मनोज निमेज टोला तीन बोतल
राहुल निमेज टोला दो बोतल
मुन्ना मुसहर सफाखाना चार बोतल
जितेंद्र मुसहर सफाखाना चार बोतल
नंद कुमार सफाखाना दो बोतल
रितेश कुमार दक्षिण टोला छह बोतल
अनुज पांडेय लहना 18 बोतल
आसू दूबे भगवतपुर 10 बोतल
जगनारायण भारती पुराना भोजपुर आठ बोतल
राजेश सिंह टैक्सटाइल्स काॅलोनी छह बोतल
मुन्ना सिंह ’’ दो बोतल
रेलवे ’’ 10 बोतल
प्रदीप कमकर छठिया पोखरा
20 बोतल
बब्लू कुमार शिला सिनेमा
सात बोतल
धनजी, सोनू, मोनू गोशाला रोड छह बोतल
पांच लोग बन्हेजी डेरा
324 बोतल
धनजी पासवान खिरौली सात बोतल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




