शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर की दुकान में आग, अफरातफरी

Updated at : 03 Mar 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर की दुकान में आग, अफरातफरी

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के साफाखाना रोड में बुधवार की रात शॉर्ट-सर्किट से फर्नीचर की दुकान में आग लग गयी. आग लगने से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. इस घटना में लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. अगलगी की […]

विज्ञापन

बक्सर : नगर थाना क्षेत्र के साफाखाना रोड में बुधवार की रात शॉर्ट-सर्किट से फर्नीचर की दुकान में आग लग गयी. आग लगने से अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. इस घटना में लगभग डेढ़ लाख की संपत्ति जल कर खाक हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. अगलगी की घटना के बाद इलाके की बिजली काट दी गयी. मिली जानकारी के अनुसार दुकानदार दिनेश कुमार पाठक के दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गयी.

देखते ही देखते आग की चपेट में आकर लाखों रुपये मूल्य की फर्नीचर जल गये. आग की निकल रही लपटों को देखते हुए आसपास के लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया. इस घटना के बाद काफी देर तक इलाके में अफरातफरी का माहौल कायम रहा. विदित हो कि दो दिन पहले इनकी मां की मौत हो गयी थी. जिसके बाद ये सारे लोग अपने गांव चले गये थे. इसी बीच बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गयी. जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही पूर्व वार्ड पार्षद अमर कुमार पासवान एवं नागेंद्रनाथ तिवारी सहित कई लोगों ने पीड़ित व्यवसायी की मदद के लिए जिला प्रशासन से नियमानुकूल मदद करने की मांग की है.

अगलगी की घटना में डेढ़ लाख की संपत्ति हुई खाक
-इलाके की बिजली रही गुल, स्थानीय लोगों ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन