पंच के 11 पदों पर महिलाओं का कब्जा

Updated at : 03 Mar 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
पंच के 11 पदों पर महिलाओं का कब्जा

उपचुनाव . जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के मतों की हुई गिनती बक्सर/ सिमरी : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के मतों की गिनती गुरुवार को की गयी. इस दौरान तीन प्रखंडों के 14 पंच सदस्यों का चुनाव किया गया. उपचुनाव में चौंकाने वाले परिणाम सामने आये. ग्राम कचहरी पंच के 14 पदों में से […]

विज्ञापन

उपचुनाव . जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के मतों की हुई गिनती

बक्सर/ सिमरी : जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के मतों की गिनती गुरुवार को की गयी. इस दौरान तीन प्रखंडों के 14 पंच सदस्यों का चुनाव किया गया. उपचुनाव में चौंकाने वाले परिणाम सामने आये. ग्राम कचहरी पंच के 14 पदों में से 11 पर महिलाओं ने कब्जा जमा लिया. सिमरी प्रखंड अंतर्गत 28 फरवरी को हुए पंच पद के चुनाव का परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया. बड़का ढकाइच पंचायत की सुनीता देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी संगीता देवी को 8 वोट से मात दे दिया.
वहीं राजपुर कला पंचायत की अमला देवी 94 वोट से खरहाटाड़ पंचायत की कुंती देवी 168 वोट से गायघाट पंचायत की रीता देवी 129 वोट से गंगौली पंचायत के वार्ड 12 की सिडु देवी 42 वोट से वार्ड 6 की सीमा देवी 150 वोट से रमेश ठाकुर 59 वोट से व दुल्लहपुर पंचायत के सिमरी खैरा पट्टी की आशा देवी 140 वोट से विजयी घोषित की गयीं. इस आशय की सूचना बीडीओ कुमारी अर्चना ने दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन