सरेंजा पंचायत में सूर्यवंती व कलावती बनी पंच सदस्य

चौसा : प्रखंड की चार पंचायतों में पांच पदों के लिए हुए उपचुनाव की मतों की गिनती गुरुवार को संपन्न हो गयी. मतगणना हाल में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहा. चौसा की चार पंचायतों में पांच पदों के लिए हुए उपचुनाव के बाद हुए मतों की गिनती के बाद सरेंजा पंचायत की वार्ड 3 से […]
चौसा : प्रखंड की चार पंचायतों में पांच पदों के लिए हुए उपचुनाव की मतों की गिनती गुरुवार को संपन्न हो गयी. मतगणना हाल में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहा. चौसा की चार पंचायतों में पांच पदों के लिए हुए उपचुनाव के बाद हुए मतों की गिनती के बाद सरेंजा पंचायत की वार्ड 3 से पंच पद के लिए सूर्यवंती देवी व वार्ड संख्या
4 से कलावती देवी को निर्वाचित घोषित किया गया. जलीलपुर पंचायत के चौदह नंबर वार्ड के पंच पद के लिए रामा शंकर राम, पलियां पंचायत की वार्ड संख्या छह में वार्ड सदस्य पद के लिए अशोक साह को निर्वाचित घोषित किया. जबकि चुन्नी पंचायत के वार्ड संख्या नौ के पंच सदस्य पद के लिए भगवती देवी को निर्वाचित घोषित किया गया. प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अरविंद कुमार सिंह के द्वारा सभी निर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




