जाम से लोग रहे परेशान परेशानी. ओवरब्रिज नहीं होने से लगता है जाम
Updated at : 02 Mar 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन

शहर सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों को झेलनी पड़ती है परेशानी डुमरांव : इस समय दानापुर-मुगलसराय स्थित डुमरांव पूर्वी रेलवे गुमटी पर जाम से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. जबकि पहले की अपेक्षा वाहनों की भी संख्या बढ़ी है. इस वजह से लोगों को इस गुमटी पर किसी ट्रेन के आने के दौरान फाटक […]
विज्ञापन
शहर सहित अन्य क्षेत्रों के लोगों को झेलनी पड़ती है परेशानी
डुमरांव : इस समय दानापुर-मुगलसराय स्थित डुमरांव पूर्वी रेलवे गुमटी पर जाम से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. जबकि पहले की अपेक्षा वाहनों की भी संख्या बढ़ी है. इस वजह से लोगों को इस गुमटी पर किसी ट्रेन के आने के दौरान फाटक के बंद होने से वाहनचालक घंटों फाटक खुलने का इंतजार करते हैं और जाम से बचने के लिए ओवरब्रिज बनाये जाने की चर्चा करते हैं.
परेशान रहे परीक्षार्थी : बुधवार को सैकड़ों वाहन पर सवार परीक्षार्थी फाटक के बंद होने के कारण अपने परीक्षा केंद्र पहुंचने का बेसब्री से और समय से पहुंचने का इंतजार कर रहे थे. परीक्षार्थी भी मन में इस जाम में फंस कर काफी उदासी लेकर रेलवे गुमटी पर ओवरब्रिज बनाने की बात कह रहे थे.
बढ़ी है वाहनों की संख्या : फाटक बंद होने के दौरान लोग एक ही चर्चा करते दिखे. लोगों का कहना था कि पहले की अपेक्षा अब इस गुमटी पर अधिक जाम होने लगा है. कारण यही है कि पहले से ज्यादा इस सड़क पर शहर व अन्य क्षेत्र के वाहनों की संख्या बढ़ी है, जिसके चलते यहां हमेशा वाहनों की लंबी कतार लग जाती है.
शहर से अलग बने बाइपास
शहर के व अन्य क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जिस तरह ओवरब्रिज लोग बनाने की बात कहते हैं, वह सही है. लेकिन इससे पहले जाम से बचने के लिए शहर से बाहर होते हुए बाइपास बन जाये तो लोगों को इस जाम से बचने में हद तक सहूलियत मिलेगी. बाइपास के नहीं रहने के चलते अक्सर शहर के बीचो-बीच शीला सिनेमा से लेकर नया थाना तक लोग जाम से परेशान होते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




