अब कार्ड से मिलेगा रेल टिकट

Updated at : 01 Mar 2017 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
अब कार्ड से मिलेगा रेल टिकट

तैयारी बक्सर व डुमरांव स्टेशन के टिकट काउंटरों पर लगेंगी स्वैप मशीनें डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड से भुगतान की सुविधा बक्सर : देश को हाइटेक करने के लिए जहां पीएम कैशलेस योजना पर जोर दे रहे हैं. वहीं, रेलवे ने भी अपनी व्यवस्थाओं को हाइटेक करने का प्लान बना लिया है. बक्सर स्टेशन समेत […]

विज्ञापन

तैयारी बक्सर व डुमरांव स्टेशन के टिकट काउंटरों पर लगेंगी स्वैप मशीनें

डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड से भुगतान की सुविधा
बक्सर : देश को हाइटेक करने के लिए जहां पीएम कैशलेस योजना पर जोर दे रहे हैं. वहीं, रेलवे ने भी अपनी व्यवस्थाओं को हाइटेक करने का प्लान बना लिया है. बक्सर स्टेशन समेत दानापुर रेल मंडल के 19 स्टेशनों में रिजर्वेशन काउंटर समेत जनरल टिकट विंडो को भी कैशलेस कर दिया जायेगा. इसके चलते काउंटर में जल्द ही स्वाइप मशीनों को लगाने की तैयार की जा रही है. रेलवे अधिकारियों के बीच में चर्चा है कि इस माह में बक्सर व डुमरांव स्टेशन स्थित रिजर्वेशन व जनरल टिकट काउंटर में स्वैप मशीनों को लगा दिया जायेगा. इसके लिए अधिकारियों ने तैयारी भी कर ली है.
जोनल ऑफिस ने मांगी जानकारी : बक्सर स्टेशन में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे जोन कार्यालय कोलकाता से उच्च अधिकारियों ने लेटर भेज बक्सर स्टेशन में कितनी स्वाइप मशीनों की जरूरत होगी, इसकी जानकारी मांगी है. सूत्रों ने बताया कि बक्सर व डुमरांव स्टेशन को कैशलेस करने के लिए अधिकारियों ने एक दर्जन स्वाइप मशीनें देने का प्रस्ताव जोनल कार्यालय भेजा है. बक्सर व डुमरांव स्टेशन के कैश काउंटर को कैशलेस करने के लिए यात्रियों को रिजर्वेशन व जनरल टिकट काउंटर में टिकट लेने के लिए क्रेडिट व डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करना होगा.
कुछ दिनों तक चलेगा कैश सिस्टम : बक्सर स्टेशन में फिलहाल कुछ माह तक कैश सिस्टम चलता रहेगा. रेलवे अधिकारियों का मानना है कि कैश सिस्टम अचानक बंद करने से यात्रियों की समस्या बढ़ जायेगी. स्वाइप मशीन को ऑप्शन पर रखा जायेगा. जो यात्री क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पे करना चाहते हैं, वे स्वाइप मशीन का प्रयोग कर सकते हैं. आगे चल कर जब टिकट का पेमेंट कैश में देनेवालों की संख्या कम हो जायेगी, तो काउंटर को पूर्ण रूप से कैशलेस कर दिया जायेगा.
दोनों स्टेशनों पर एक-एक मशीन
रेलवे काउंटर पर पीओएस मशीन लगायी जायेगी. फिलहाल दानापुर रेल मंडल के आरा रेलवे स्टेशन पर दो मशीनें लगायी गयीं हैं. रेलवे बक्सर और डुमरांव स्टेशन पर एक-एक पीओएस मशीन लगायेगी. इस मशीन के लग जाने से बक्सर और डुमरांव स्टेशन पर यात्रियों को सुविधा मिलेगी. दानापुर मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों पर 35 पीओएस मशीनें लगायी जानी हैं.
यात्रियों की परेशानी होगी कम
स्टेशनों को भी कैशलेस करने की तैयारी चल रही है. कैशलेस सिस्टम लागू करने से यात्रियों को समस्या न हो इसके लिए पहले से खाका तैयार किया जा रहा है. इस व्यवस्था के इस्तेमाल से यात्रियों को खुदरा पैसा देने व नहीं रहने की परेशानी से मुक्ति मिल जायेगी़
आरके झा डीआरएम, दानापुर रेलमंडल
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन