बेसहारों के लिए बनेगा बुनियादी केंद्र

बक्सर : बुजुर्ग महिला-पुरुष, विधवा, भिखारी व दिव्यांगों की मदद के लिए जिले में तीन करोड़ 67 लाख की लागत से दो बुनियाद केंद्रों की स्थापना की जायेगी. इसके तहत एक छत के नीचे तमाम सुविधाएं मुहैया होंगी. बुनियाद केंद्रों का मोबाइल थैरेपी वाहन भी होगा. यह वाहन बिल्कुल लाचार बुजुर्ग को उनके घर पर […]
बक्सर : बुजुर्ग महिला-पुरुष, विधवा, भिखारी व दिव्यांगों की मदद के लिए जिले में तीन करोड़ 67 लाख की लागत से दो बुनियाद केंद्रों की स्थापना की जायेगी. इसके तहत एक छत के नीचे तमाम सुविधाएं मुहैया होंगी. बुनियाद केंद्रों का मोबाइल थैरेपी वाहन भी होगा. यह वाहन बिल्कुल लाचार बुजुर्ग को उनके घर पर जाकर सेवा देगी. इसमें इलाज की सुविधा होगी. इस केंद्र पर ऐसे बुजुर्ग महिला, पुरुष जो प्रताड़ित हैं और इलाज की व्यवस्था नहीं हो पा रही है तथा वैसे जो भिखारी हैं, उनकी काउंसेलिंग कर उनके आवश्यकता के मुताबिक विभागों से मदद की जायेगी. बुनियाद केंद्र का भवन दो तल्ला होगा, जिसमें रैंप की व्यवस्था होगी, ताकि नि:शक्तों को आने-जाने में सुविधा हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




