उपचुनाव के लिए पांच बूथों पर कल डाले जायेंगे वोट
Updated at : 27 Feb 2017 5:29 AM (IST)
विज्ञापन

मतदान कर्मियों ने किया योगदान, वितरित की गयी चुनाव सामग्री चौसा : प्रखंड के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के पांच रिक्त सीटों पर 28 फरवरी मंगलवार वोटिंग होगी. त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की तैयारियां निर्वाचन विभाग द्वारा लगभग पूरी कर ली गयी है. उपचुनाव में भाग लेनेवाले सभी मतदानकर्मियों ने रविवार को चौसा निर्वाचन शाखा में अपना […]
विज्ञापन
मतदान कर्मियों ने किया योगदान, वितरित की गयी चुनाव सामग्री
चौसा : प्रखंड के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के पांच रिक्त सीटों पर 28 फरवरी मंगलवार वोटिंग होगी. त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की तैयारियां निर्वाचन विभाग द्वारा लगभग पूरी कर ली गयी है. उपचुनाव में भाग लेनेवाले सभी मतदानकर्मियों ने रविवार को चौसा निर्वाचन शाखा में अपना योगदान कर लिया. इसके बाद प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में पोलिंग पार्टियों के साथ
एक बैठक की गयी, जिसमें मतदान कर्मियों को चुनाव के लिए आवश्यक चुनाव सामग्रियों का वितरण कर दिया गया. बीडीओ ने बताया कि पंचायत उपचुनाव के लिए चौसा में कल होनेवाले उपचुनाव में 24 मतदान कर्मी लगाये जायेंगे, जिनको चुनाव सामग्री का वितरण रविवार को कर दिया गया है. सोमवार की शाम को सभी पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो जायेंगी. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार भवन में मतगणना हाल व स्ट्रांग रूम बनाया गया है. प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार को हो जायेगा.
एक वार्ड व चार पंच सदस्यों के चुनाव : गौरतलब हो कि चौसा प्रखंड की चार पंचायतों में रिक्त एक वार्ड सदस्य व चार ग्राम कचहरी पंच सदस्य पदों के लिए मंगलवार 28 फरवरी को वोट डाले जायेंगे. शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाये गये हैं. मतदान के लिए पांच मतदान केंद्र बनाये गये हैं.
उपद्रवियों पर रहेगी नजर : जिलास्तर से पंचायत उपचुनाव को लेकर फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है, जिसमें संबंधित सीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है. फ्लाइंग स्क्वायड की टीम इन बूथों के आसपास के इलाकों में अपने गुप्तचरों के माध्यम से पैठ बना चुकी है. वोटरों से किसी भी तरह की जोर-जबरदस्ती या वोट डालने से रोकने या लोभ लालच देकर किसी प्रत्याशी विशेष के पक्ष में मतदान के लिये बाध्य करने की शिकायत मिलने पर फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा कार्रवाई की जायेगी.
जलीलपुर में पंच पद के लिए चार उम्मीदवार
प्रखंड की जलीलपुर पंचायत की वार्ड संख्या 14 में रिक्त पंच सदस्य पद पर चार उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. वहीं सरेंजा पंचायत की वार्ड संख्या तीन में पंच सदस्य के लिए दो तथा वार्ड चार में पंच सदस्य पद के लिए भी दो उम्मीदवार हैं. चुन्नी पंचायत में वार्ड संख्या नौ में पंच सदस्य के लिए दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. वहीं, पलिया पंचायत की वार्ड संख्या छह में वार्ड सदस्य पद के लिए दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




