न्यू यंग इंडिया ने वीर कुंवर सिंह को 67 रनों से हराया

बक्सर : शहर के किला मैदान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग में रविवार को न्यू यंग इंडिया क्लब बनाम वीर कुंवर सिंह क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया. इस दौरान न्यू यंग इंडिया की टीम ने वीर कुंवर सिंह की टीम को 67 रनों से पराजित कर दिया. टॉस जीत कर वीर कुंवर सिंह […]
बक्सर : शहर के किला मैदान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग में रविवार को न्यू यंग इंडिया क्लब बनाम वीर कुंवर सिंह क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया. इस दौरान न्यू यंग इंडिया की टीम ने वीर कुंवर सिंह की टीम को 67 रनों से पराजित कर दिया. टॉस जीत कर वीर कुंवर सिंह की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने के लिए न्यू यंग इंडिया को आमंत्रित किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू यंग इंडिया की टीम ने 24.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 161 रनों का लक्ष्य वीर कुंवर सिंह की टीम को दिया,
जिसमें अरुण और रोहित ने 29-29, अंकुर ने 19, अंकित ने 16, पप्पू पेजर और अख्तर अली ने 13-13 रनों का योगदान दिया. जबकि वीर कुंवर सिंह की टीम की तरफ से सौरभ कुमार और अरविंद कुमार ने 3-3, अभय ने दो, रोशन और कृष्णा ने 1-1 विकेट प्राप्त किया. वहीं, जवाब में उतरी न्यू यंग इंडिया क्रिकेट क्लब की टीम ने 20 आेवर में सभी विकट खोकर केवल 94 रन ही बनायी, जिसमें सौरभ कुमार ने 29 और गोलू कुमार ने 22 रनों का योगदान दिया.
जबकि नियाज ने चार और अंकित ने पांच विकेट प्राप्त किये. इस तरह न्यू यंग इंडिया ने वीर कुंवर सिंह की टीम को 67 रनों से हरा कर अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली. वहीं, नियाज को मैन आॅफ दी मैच घोषित किया गया. मौके पर सुरेश अग्रवाल, राजकुमार सिंह, दुर्गा प्रसाद वर्मा समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




