सरसों तेल से भरे ट्रक को सेल टैक्स ने किया जब्त

Updated at : 23 Feb 2017 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
सरसों तेल से भरे ट्रक को सेल टैक्स ने किया जब्त

राजस्थान से डुमरांव आ रहा था 1216 टीन सरसों तेल डुमरांव : शहर के मुख्य मंडी राजगोला के समीप देर रात सरसों से भरे ट्रक को सेल्स टैक्स के अधिकारियों ने धर दबोचा और ट्रक को स्थानीय थाने के कब्जे में दे दिया. ट्रकचालक राजस्थान के भरतपुर से 1216 टीन सरसों तेल को लेकर डुमरांव […]

विज्ञापन

राजस्थान से डुमरांव आ रहा था 1216 टीन सरसों तेल

डुमरांव : शहर के मुख्य मंडी राजगोला के समीप देर रात सरसों से भरे ट्रक को सेल्स टैक्स के अधिकारियों ने धर दबोचा और ट्रक को स्थानीय थाने के कब्जे में दे दिया. ट्रकचालक राजस्थान के भरतपुर से 1216 टीन सरसों तेल को लेकर डुमरांव मंडी पहुंचा था. सेल टैक्स अधिकारियों की इस कार्रवाई से राजगोला मंडी में अफरा-तफरी मच गयी. विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी के जरूरी कागजात और बिहार के अनुभव लेटर नहीं पाये गये हैं, जिसकी जांच चल रही है.
यह सरसों तेल राजगोला मंडी के जायसवाल ट्रेडर्स कंपनी नामक फार्म का बताया जाता है. वाणिज्यकर पदाधिकारी सुधीर कुमार की मानें, तो जरूरी कागजात की जांच की जा रही है. गलत पाये जाने पर जुर्माना लगाया जायेगा. गौरतलब हो कि राजगोला मंडी में लगन व होली को लेकर कारोबारी बड़ी मात्रा में सामान को मंगाते है और
सारे पुरजे पर ही बिक्री कर टैक्स की चोरी करते हैं. गत दिनों एसडीओ के निर्देश पर मंडी के कई बड़े व्यवसायियों की दुकानों पर छापेमारी की गयी थी. छापेमारी के दौरान कोई कागजात नहीं मिलना प्रशासन के लिए अचंभा बना था. प्रशासन ने कई ब्रांड के सरसों तेलों का नमूना इकठा कर जांच के लिए भेजा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन