गरीबों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर

Updated at : 18 Jan 2017 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबों के मसीहा थे कर्पूरी ठाकुर

बक्सर : भारतीय जनता पार्टी अतिपिछड़ा मोरचा के कार्यकर्ताओं द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह सगुन पैलेस में मंगलवार को मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता राणा प्रताप सिंह ने की. इस कार्यक्रम में जिले के सभी मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए. सभा को संबोधित करते हुए रामजी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों […]

विज्ञापन

बक्सर : भारतीय जनता पार्टी अतिपिछड़ा मोरचा के कार्यकर्ताओं द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह सगुन पैलेस में मंगलवार को मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता राणा प्रताप सिंह ने की. इस कार्यक्रम में जिले के सभी मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए. सभा को संबोधित करते हुए रामजी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों के कल्याण के लिए अपने कार्यकाल में कई योजनाएं चलाये.

लेकिन वर्तमान राज्य सरकार पिछड़ा एवं गरीब विरोधी है. उन्होंने कहा कि बिहार के ही नहीं कर्पूरी जी पूरे देश के जननायक थे. वो समाज के अंतिम पायदान पर रहनेवाले लोगों के लिए कुछ करना चाहते थे और जब-जब समय आया उन्होंने गरीबों के लिए कई कार्य किये. इस मौके पर संदीप पाल, सूर्यनाथ चौहान, परशुराम गुप्ता, संतोष साह, दिलीप चंद्रवंशी सहित कई लोग थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन