जाति बदल कर जिला पर्षद का चुनाव लड़ने का आरोप

Updated at : 18 Jan 2017 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
जाति बदल कर जिला पर्षद का चुनाव लड़ने का आरोप

बक्सर : जाति बदल कर चुनाव लड़ने का आरोप जिला पर्षद सदस्य बुचिया देवी उर्फ वसंती देवी पर लगा है. इसे लेकर अनिता देवी ने मामले की जांच को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग बिहार, बक्सर डीएम, एसडीओ को आवेदन देकर जांच की मांग की है. दिये गये आवेदन में अनीता देवी ने आरोप लगाया है […]

विज्ञापन

बक्सर : जाति बदल कर चुनाव लड़ने का आरोप जिला पर्षद सदस्य बुचिया देवी उर्फ वसंती देवी पर लगा है. इसे लेकर अनिता देवी ने मामले की जांच को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग बिहार, बक्सर डीएम, एसडीओ को आवेदन देकर जांच की मांग की है. दिये गये आवेदन में अनीता देवी ने आरोप लगाया है कि अनुसूचित जाति के लिए चौसा जिला पर्षद सदस्य का सीट आरक्षित था, जहां वर्तमान जिला पर्षद बुचिया देवी द्वारा गलत जाति प्रमाण पत्र देकर चुनाव लड़ी. जहां से वह जिला पर्षद सदस्य के रूप में निर्वाचित हुईं.

अनीता देवी ने उनके जाति प्रमाणपत्र की जांच कराने के साथ उन पर प्राथमिकी दर्ज करने का भी मांग की है. इस मामले के सामने आने के बाद जिला पर्षद की राजनीति गरम हो गयी है. अब राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि गलत जाति प्रमाणपत्र के आधार पर जिला पर्षद का चुनाव लड़े जाने पर यह सीट रद्द किया जा सकता है. इधर वसंती देवी ने बताया कि यह एक राजनीतिक साजिश है. वह हर जांच के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन