गंगा सागर में बक्सर की दो महिलाओं मौत
Updated at : 17 Jan 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन

शव की पहचान के लिए परिजन गये गंगा सागर गंगा सागर स्नान को लेकर दोनों गयी थीं महिलाएं बक्सर : गंगा सागर हादसे में तीर्थ यात्रियों की हुई मौत में बक्सर की भी दो महिलाएं शामिल हैं. इस घटना की सूचना मिलते ही बक्सर से उनके परिजन शव की शिनाख्त के लिए गंगा सागर रवाना […]
विज्ञापन
शव की पहचान के लिए परिजन गये गंगा सागर
गंगा सागर स्नान को लेकर दोनों गयी थीं महिलाएं
बक्सर : गंगा सागर हादसे में तीर्थ यात्रियों की हुई मौत में बक्सर की भी दो महिलाएं शामिल हैं. इस घटना की सूचना मिलते ही बक्सर से उनके परिजन शव की शिनाख्त के लिए गंगा सागर रवाना हो गये. दोनों महिलाएं बक्सर शहर के विप्र नगर की रहनेवाली बतायी जाती हैं. हालांकि परिजनों द्वारा शिनाख्त किये जाने के बाद ही स्पष्ट होगा कि दोनों महिलाएं यहीं की हैं. जैसे ही फोन के जरिये महिलाओं की मरने की सूचना उनके घर पहुंची, तो घर में कोहराम मच गया.
आसपास के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि यह हादसा काचुबेरिया इलाके से स्नान कर लौटते वक्त हुआ है. वहीं, बक्सर से गंगा स्नान करने को जानेवाले तीर्थ यात्रियों के परिजनों की परेशानियां बढ़ गयी हैं. जानकारी के अनुसार शहर के विप्र नगर निवासी स्व. अशोक कुमार मिश्रा की पत्नी भागमनी देवी, रामेश्वर पांडेय की पत्नी सावित्री देवी तथा शांति देवी और रूंती देवी गंगा स्नान को लेकर गंगा सागर गयी हुई हैं, जहां भगदड़ के दौरान भागमनी देवी और सावित्री देवी की मौत की सूचना उनके घर पहुंची. इसकी सूचना इनके साथ जानेवाली शांति देवी और रूंती देवी ने परिजनों को दी. इस घटना के बाद दोनों परिवारों के घर कोहराम मचा हुआ है. दोनों महिलाएं 12 जनवरी को गंगा स्नान के लिए चार लोगों के साथ गयी थीं. इस घटना के बाद पूरे दिन उनके घर ढांढस बंधाने के लिए लोगों का तांता लगा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




