21 को मानव शृंखला बनायेगी मजदूर यूनियन

बक्सर : चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन कार्यकर्ताओं द्वारा मजदूर सम्मेलन का आयोजन प्रधान कार्यालय चौसा स्टेशन पर रविवार को किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीनिवास यादव ने की. जबकि मंच का संचालन सुनील कुमार मालाकार ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन मजदूर के महामंत्री डॉ मनोज कुमार यादव ने कहा कि थर्मल […]
बक्सर : चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन कार्यकर्ताओं द्वारा मजदूर सम्मेलन का आयोजन प्रधान कार्यालय चौसा स्टेशन पर रविवार को किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीनिवास यादव ने की. जबकि मंच का संचालन सुनील कुमार मालाकार ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन मजदूर के महामंत्री डॉ मनोज कुमार यादव ने कहा कि थर्मल पावर की नियुक्ति में 50 प्रतिशत महिला, युवा अनुसूचित जाति/ जन जाति एवं पिछड़ा की बहाली सुनिश्चित कराना है.
साथ ही नौवजवानों को टेक्निकल प्रशिक्षण भी दिया जाये. उन्होंने मजदूरों से कहा कि मजदूर के साथ-साथ स्वच्छता भी जरूरी है. बिना स्वच्छता के जीवन बेकार है. उन्होंने चौसा थर्मल पावर के सभी मजदूरों को 21 जनवरी को आयोजित होनेवाले मानव शृंखला में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की. वहीं, मजदूरों को सरकार की तरफ से मिलनेवाले योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गयी. मौके पर रामाशिष कुशवाहा, ज्याति सिंह, रामइश्वर चौहान, संतोष कसेरा, जगदंबा वैद्य, चंदन चौहान समेत कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




