ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

Updated at : 01 Jan 2017 3:08 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड से लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

डुमरांव : तीन दिनों से लगातार ठंड बढ़ने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है. सुबह नींद खुलने के बाद भी लोगों को सूर्योदय के बाद भी सूर्य का प्रकाश नहीं मिल पा रहा है. जिस कारण लोग अपना जीवन किसी तरह बिता रहे हैं. वहीं क्षेत्र के कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था […]

विज्ञापन

डुमरांव : तीन दिनों से लगातार ठंड बढ़ने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी है. सुबह नींद खुलने के बाद भी लोगों को सूर्योदय के बाद भी सूर्य का प्रकाश नहीं मिल पा रहा है. जिस कारण लोग अपना जीवन किसी तरह बिता रहे हैं. वहीं क्षेत्र के कई जगहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोग परेशानी झेल रहे हैं.

हांड़कंपाती ठंड में लोग प्रशासन से अलाव जलाने की मांग कई दिनों से कर रहे है लोगों का कहना है की ठंड के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं. वहीं महिलाओं का कहना है कि कुछ दिन पहले धूप निकलने से लोगों परेशानी कम हुई थी परंतु एकाएक दो तीन दिनों से ठंड के बढ़ने के चलते समस्या और भी बढ़ गयी है महिला सावित्री, पूजा, सुगंधा आदि का कहना है की ठंड में जहां सभी परेशान हैं वहां बच्चों की और भी परेशानी बढ़ गयी है.

जब कि शनिवार को वर्ष के अंतिम दिन के साथ रविवार को नव वर्ष को लेकर लोगों की तैयारी पर भी इस ठंड का खासा असर पड़ा है इस ठंड से राहत दिलाने के लिये लोगों ने जिला प्रशासन से अलाव की व्यवस्था हर चौक-चौराहे पर करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन