विटामिन ए की खुराक बच्चों को जरूरी

Updated at : 29 Dec 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
विटामिन ए की खुराक बच्चों को जरूरी

बक्सर : जिले में विटामिन ए की खुराक पिलाने की शुभारंभ गौरी शंकर मंदिर के पास नगर के वार्ड नंबर 30 के आंगनबाड़ी केंद्र से बुधवार को किया गया. सिविल सर्जन ब्रज कुमार सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र पर अपने हाथों से बच्चे को दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की. जिले में कुल दो लाख 51 […]

विज्ञापन

बक्सर : जिले में विटामिन ए की खुराक पिलाने की शुभारंभ गौरी शंकर मंदिर के पास नगर के वार्ड नंबर 30 के आंगनबाड़ी केंद्र से बुधवार को किया गया. सिविल सर्जन ब्रज कुमार सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र पर अपने हाथों से बच्चे को दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की. जिले में कुल दो लाख 51 हजार 84 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.

इस लक्ष्य को पाने के लिए जिले में कुल 15 सौ 63 केंद्र बनाये गये हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है, जिससे कि जिले में निर्धारित लक्ष्य को पाया जा सके. 28 दिसंबर एवं 30 दिसंबर को निर्धारित केंद्रों पर बच्चों को खुराक पिलायी जायेगी. वहीं, 29 एवं 31 दिसंबर को डोर-टू-डोर बच्चों को खुराक पिलायी जायेगी, जिससे कि एक भी बच्चा दवा की खुराक पीने से वंचित नहीं रह सके. कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर सिविल सर्जन डाॅ ब्रज कुमार सिंह ने कहा कि जिले में दो लाख 51 हजार 48 बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित है. लक्ष्य पाने के लिए 15 सौ 63 केंद्र बनाये गये हैं. मौके पर डीआइ डाॅ मंजुल कुमार, एसीएम डाॅ डीएन ठाकुर, डीपीएम धनंजय शर्मा, डीपीसी जावेद, सदर प्रखंड प्रबंधक चिंतामणि, यूनिसेफ के प्रकाश सिंह मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन